वर्षा जल निकासी योजना के तहत 1.85 करोड़ से बनने वाले सब्जी मंडी नाले का सतपाल सिंह सत्ती ने किया शिलान्यास

by

ऊना 25 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत विधिवत पूजा अर्चना कर 1.85 करोड़ से बनने वाले सब्जी मंडी नाला का शिलान्यास किया।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा है। जिसके लिए सरकार द्वारा 22.48 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की उचित निकासी ने होने के चलते बरसात के दिनों को शहर में जन-जीवन बहुत प्रभावित होता था, मिनी सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय, स्थानीय लोगों के आवास सहित आसपास का काफी क्षेत्र जलमग्न हो जाता था। उन्होंने कहा कि इन पाचों नालों का चैनलाईजेशन करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जल भराव की चिरलंबित समस्या का स्थाई समाधान होगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों की सुविधा के लिए 28 लाख रुपये लागत की सीआरएम मशीन, 22 लाख रुपये से लेप्रोस्काॅपी मशीन और 28 लाख रुपये से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थाापित की गई है। इससे लोगो को काफी राहत मिली हैं। सत्ती ने बताया कि 2ं0 करोड़ रुपये से मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 75 लाख रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया जिससे 200 बैड को आॅक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये खर्च करके भव्य पार्क जनता को समर्पित किया गया है।
सत्ती बताया कि नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा जिसकी धरातल मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुराना बस अड्डा के स्थान पर अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ शाॅपिंग माॅल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को 90 करोड़ रुपये व्यय करके डबल किया गया है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला व समस्त पार्षद, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा दत्ता, महिला मोर्चा शहरी अध्यक्ष रितु अशोत्रा, पूर्व अध्यक्ष शहरी इकाई सुरजीत सैणी, मीनाक्षी राणा, राज कुमार पठानिया, पवन ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद व एक्सईएन नरेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम का जन्मदिन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया

पुनीत महाजन l. चंडीगढ़ :  ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम जी के जन्मदिन के अवसर पर हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों द्वारा केक काटकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा : दो युवक गिरफ्तार

ऊना : हिमाचल के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड पर पुलिस ने 11.80 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने चक्कर (शिमला) के विजय कुमार और मैहरे (हमीरपुर) के सुधांशु कुमार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ग्राम नशे के साथ युवक गिरफ्तार

कोटलाखुर्द में शिव मंदिर के पास SIU की दबिश; बैग से चिट्टा और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद रोहित जसवाल।  ऊना। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाईवे से ग्रामीण जाम हटाने को राजी : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हस्तक्षेप, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने परिजनों से की बात

मैहतपुर :ऊना जिले के सनोली के 39 साल के देवेंद्र कुमार की नाक के मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत से गुस्साए ग्रामीणों ग्रामीणों ने 24 घंटे बाद नेशनल हाईवे खोल...
Translate »
error: Content is protected !!