बद्दी साई मार्ग पर अरिष्ठ कंपनी के गेट के साथ टूटा चैंबर का ढक्कन : पैदल चलने वाले लोग गड्ढे में गिर कर हो रहे घायल

by

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) :  बद्दी साई मार्ग पर गुल्लरवाला में अरिष्ट कंपनी के गेट के सामने सीवरेज लाइन का ढक्कन टूट गया है। यहां पर आए दिन लोग इस गड्ढे में गिर रहे है।

यहां पर पहले सीवरेज लाईन ओवर फ्लो हो रही थी। अब यहां पर सीवरेज लाइन तो ठीक लेकिन ढक्कन ही नहीं है। जिससे आए दिन लोग इसमें गिर रहे है। शाम के समय अधेरें में लोगों को यह गड्ढा दिखाई नहीं देता है जिससे लोग इसमें गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। कुछ दिन पहले एक कामगार इस गड्ढे में गिर कर घायल हुआ है।
यहां पर रहने वाले डॉ. धर्म पाल धीमान,डॉ भाग सिंह चौधरी, सुनील कौंडल, नारायण दास, दिनेश पटेल, संजय सिंह, राम बहादुर बंटू, सतारा रानी, राजीव शर्मा ने बताया कि पिछले चार माह से यह ढक्कन टूटा हुआ है। कई बार जल शक्ति विभाग को सूचित कर दिया गया है। सूचना देने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग इसे ठीक नहीं करता है तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिसासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह चैंबर विभाग का नहीं है। यह धागा कंपनी ने बनया है लेकिन लोगों को सुविधा के लिए वह इस पर ढक्कन लगा रहे है। पहले भी विभाग की ओर से ढक्कन लगाया गया था। लेकिन यहां पर किसी ने ढक्कन ही गायब कर दिया है। अब सीमेंट लगा कर ढक्कन को फिक्स किया जाएगा।
बद्दी साई मार्ग पर अरिष्ट कंपनी गेट के साथ चैंबर का ढक्कन टूटने से पड़ा गड्ढा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत 2 क्रेच कार्यकर्ता व 3 क्रेच सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

4 अगस्त तक करें आवेदन, 19 अगस्त को होगा साक्षात्कार एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, करीब 4 घंटे चला विधि-विधान

भगवान राम के विग्रह को गर्भ ग्रह के आसन पर रख दिया गया. रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। पूरे मंत्र कर और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम : 2156 चालान, 1 करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना, 563 मामले न्यायालय में पेश, 101 वाहन जब्त : डीजीपी संजय कुंडू

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू ऊना, 26 मई – हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची...
Translate »
error: Content is protected !!