केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता, तो जरूर जाना

by

नई दिल्ली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मेरी बेटी के बारे में पूछा, पंजाब में फसल और मंडियों के बारे में पूछा, कहा कि आचार संहिता लगने के कारण लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है।

भगवंत मान ने आगे कहा, “मैंने उन्हें यह भी बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 158 बच्चों ने जेईई मेंस की परीक्षा पास की है। जो की पहली बार हुआ है। इस पर उन्होंने बच्चों को उनके परिवार को और सरकारी शिक्षकों को बधाई देने के लिए कहा और कहा कि इसी शिक्षा क्रांति का वह सपना देखते थे।  भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता है, तो जरूर जाना है क्योंकि यह चुनाव हार या जीत का नहीं संविधान को बचाने का है। कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. वह तिहाड़ के जेल नंबर-2 में बंद हैं।

15 अप्रैल को भी मिले थे भगवंत मान :   इससे पहले भगवंत मान ने बीते 15 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की थी। भगवंत मान ने मुलाकात कर बाहर आने के बाद कहा था कि दिल्ली सीएम के साथ वहां आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा था, “अरविंद केजरीवाल के साथ जेल अधिकारी आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जब हम मिले तो मेरे और उनके बीच एक शीशे की दीवार थी।  सूत्रों ने बताया था कि दोनों के बीच मुलाकात जेल के ‘जंगला मुलाकात’ कमरे के दायरे में हुई थी। यह जगह कांच की दीवार से विभाजित है और दोनों तरफ इंटरकॉम सुविधाएं हैं। जेल मैनुअल में उल्लिखित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए एक आम विजिटर के रूप में तिहाड़ जेल में दाखिल हुए थे। भगवंत मान ने तब बताया था कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि वे उनकी चिंता न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीसी बंगाणा की बैठक संपन्न, जनता की समस्याओं के समाधान में निभाएं सकारात्मक भूमिका:कृष्णपाल

ऊना, 26 फरवरी: बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत आज पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

Himachal: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में करवाए टैस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। यहां उनके सभी रूटीन टैस्ट किए गए। इसके बाद वह अपने सरकारी आवास...
article-image
पंजाब

स्कूटी पर पर जा रहे मां बेटे व बेटी पर अचानक आम का पेड़ गिरा, मां कौ मौत बेटा और बेटी घायल

माहिलपुर – घर से स्कूटी पर सवार होकर गुरुद्वारा शहीदां माथा टेकने जा रहे बेटा बेटी व मां पर अचानक सड़क किनारे खडा आम का पेड़ गिर गया जिसके कारण माँ की घटनास्थल पर...
article-image
पंजाब , समाचार

तीनों ग्रिफतार लूटेरों से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और खिलौना पिस्तौल बरामद, गढ़शंकर से कार छीनकर भागे थे

गढ़शंकर – एएसपी तुषार गुप्ता गढ़शंकर व  एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि शुक्रवार को गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर स्तिथ पेट्रोल पंप के पास साजन पुत्र योगराज वासी रोडमाजारा किसी...
Translate »
error: Content is protected !!