सीएम सुक्खू ने मोनाल पक्षी को लिया गोद, प्रदेश के लोगों से किया यह आह्वान

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन विभाग द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित वन्य जीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज मैंने खुद एक मोनाल पक्षी को गोद लिया है।

सीएम सुक्खू ने की ये अपील :   मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जीव हमारी पारिस्थितिकी का अभिन्न अंग हैं और इनके बिना हमारी प्रकृति अधूरी है। यह कदम वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान देने और इस दिशा में जागरूकता फैलाने का काम करने की अपील की।

हाल ही में विक्रमादित्य सिंह ने जुजुराना पक्षी को लिया है गोद : बता दें, मुख्यमंत्री के इस प्रयास से न केवल वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वन्य जीव प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे गोद लेने के कार्यक्रम के तहत राज्य पक्षी जुजुराना को एक साल के लिए गोद लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं विधानसभा : पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में

शिमला : 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में होगा। गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो मामले में 6 साल की देरी से दाखिल की चार्जशीट : कोर्ट ने जांच अधिकारी को लगाई फटकार

नई दिल्ली।  दिल्ली की एक अदालत ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में छह साल की देरी के बाद चार्जशीट दाखिल करने पर जांच अधिकारी (IO) को फटकार लगाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु...
Translate »
error: Content is protected !!