बद्दोआन व गंधोवाल में बन रहे सीमेंट प्लांट के खिलाफ एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा मांगपत्र

by
गढ़शंकर, 8 फरवरी – सेला खुर्द के नरियाला, बद्दोआन, सरदुलापुर, गंधोवाल आदि गांवों की जमीन पर सीमेंट कंपनी के प्लांट के निर्माण के खिलाफ लोगों एवं वातावरण संघर्ष समिति ने शिवराज बल्ल एसडीएम गढ़शंकर को पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। इसमे मांग की गई कि प्लांट की इम्पेक्ट विवरण रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, 19 जनवरी को असंवैधानिक तरीके से की गई जनसुनवाई को रद्द किया जाए और दोबारा लोगों की राय ली जाए, इस प्लांट के लिए खरीदी गई जमीन पर खेती की जा रही है और संचाई के लिए ट्यूबवेल लगे हुए हैं, इसके चारों ओर घनी आबादी है। उनकी मांग है कि इस प्लांट को बनने से रोका जाए। इस मौके पर एसडीएम गढ़शंकर ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनका मांग पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर हरजीत सिंह भातपुर, तरसेम सिंह, गुरमुख सिंह, दविंदर फौजी, जसवीर कौर सरपंच नरियाला, जसविंदर सिंह नंबरदार, अवतार सिंह, गुरनाम सिंह, सुरजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरनाथ सिंह, पलविंदर सिंह, इकबाल सिंह, बाबा नागर सिंह, दलजीत कौर सरपंच भटपुर, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, धरमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत कौर, कमलजीत सिंह, विजय कुमार, कैप्टन महिंदर सिंह, जरनैल सिंह, जुझार सिंह, परमिंदर सिंह, नंबरदार अमरीक सिंह, जसपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, रशपाल सिंह, नंबरदार मोटा सिंह, जसविंदर कुमार, सरपंच सुनीता देवी, गुरविंदर सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिम गौरव आई टी आई में 8वीं व 10वीं पास युवक युवतियों के लिए आई टी आई करने का सुनहरी मौका

सन्तोषगढ़ : हिमाचल पंजाब व अन्य प्रदेश से इस वर्ष 8वीं व दसवीं कक्षा पास तथा पूर्व वर्षा में प्लस टू कर चुके युवक युवतियां लॉकडाउन की बजह से जो आई टी आई कोर्स...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 सितम्बर को गांव जेजों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 मार्च को गांव जेजों स्थित सी-पाइट कैंप में प्लेसमेंट कैंप...
article-image
पंजाब

कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन का पदभार संभाला

आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी होगी और मजबूत: दीपक हंस लुधियाना : 7 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन नियुक्त किए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद द्वारा चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोतस्व मनाया

गढ़शंकर। गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों संख्यां में की संगत ने पहुँच कर श्री गुरु रविदास जी के...
Translate »
error: Content is protected !!