हिम गौरव आई टी आई में 8वीं व 10वीं पास युवक युवतियों के लिए आई टी आई करने का सुनहरी मौका

by

सन्तोषगढ़ : हिमाचल पंजाब व अन्य प्रदेश से इस वर्ष 8वीं व दसवीं कक्षा पास तथा पूर्व वर्षा में प्लस टू कर चुके युवक युवतियां लॉकडाउन की बजह से जो आई टी आई कोर्स करने से वंचित रह गए हैं। पहली जून से नए सत्र 2021-22 के लिए मनपसन्द ट्रेड में दाखिला लेने के लिए सन्तोषगढ स्थित हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचतिल हिम गौरव आई टी आई में अपनी मनपसन्द ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं । हिम गौरव में इस वर्ष आठवीं पास युवा वैल्डर पलम्बर में दाखिला ले सकते हैं । जबकि दसवीं व प्लस टू पास छात्र डीजल मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, इलैक्ट्रोनिक मकैनिक व फिटर में दाखिला पंजीकरण करवाकर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। सीट सुरक्षित करने के लिए लॉकडाउन की ढील के दौरान वह हिम गौरव से सम्पर्क कर सकते हैं। हिम गौरव आई टी आई के निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार उक्त व्यावसायों में दाखिला पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ले सकते हैं और जिस ट्रैनी के परिवार की बार्षिक आय दो लाख या दो लाख से कम है और हिमाचल का वासी है उन ट्रेनियों को हिमाचल सरकार एक हजार रूपया प्रति माह कौशल विकास भत्ते के रूप में देगी। जोशी ने वताया कि कोर्स पास होने के उपरान्त छात्रों को जो प्रमाण पत्र मिलेगें वो भारत सरकार जारी करेगी जोकि सरकारी व गैर सरकारी नौकरीयों के लिए पुरे भारत वर्ष में मान्य होगा। इसके ईलावा हिम गौरव के ट्रैनियो की पलेसमैंट हिम गौरव संस्था निजि ईकाइयों के ईलावा बहुराष्ट्रीय कम्पनीयों में भी करवाती है। इस मौके पर सतीश जोशी ने कहा कि उनका लक्ष्य व सपना प्रदेश व देश के युवाओं को कुशल कारीगर वनाना है जिसके लिए हिम गौरव में समय की मांग के अनुसार नई नई मशीनरी व उपकरण लाए जाते है जिन पर अनुभवी अध्यापक युवाओं को ट्रैनिंग देकर देश में बेरोजगारी का ग्राफ कम करने में अहम भुमिका निभाते है इसी के चलते भारत सरकार ने हिम गौरव आईण्टीण्आई को ऊना जिला की नं 1 व प्रदेश में नं 5 पर रेटिंग प्रमाण पत्र जारी करके हिम गौरव के गौरव को चारों तरफ बढ़ाया है । इस मौके पर हिम गौरव के प्रबन्धक रणवीर सिंह व ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा बजट सत्र का शेड्यूल जारी

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के आगामी बजट सत्र कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि राज्य के इतिहास में पहली बार...
article-image
पंजाब

कंडी में पानी की समस्या का युद्ध स्तर पर किया जा रहा है हल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 166.25 लाख लाख रुपए की लागत गांव बुड्डाबढ़ में किया जल सप्लाई योजना का उद्घाटन होशियारपुर, 07 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के कंडी क्षेत्र...
article-image
पंजाब

पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की सरकार की कवायद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू...
article-image
पंजाब

आपातकाल के काले अध्याय को 50 वर्ष बाद भी भुला नहीं पाये भारतवासी : तीक्ष्ण सूद

इंदिरा गांधी ने अपने परिवार के राज के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा दी थी : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
Translate »
error: Content is protected !!