बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

by
कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक बनेर खड्ड नहाने उतर गए।
इन लोगों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर वहां शव की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
          बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने जब पानी में उतर कर शव की तलाश की तो कुछ ही देर में उसे ढूंढकर बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमल (22) निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावणी देवी हाथ के हुनर से गुंध रही परिवार के सपने, अन्य महिलाओं को भी दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

घरेलू खाद्य उत्पाद की बिक्री से प्रतिमाह हो रही 20 हजार रुपए तक की आमदनी एएम नाथ।  बल्ह  : हुनर की पहचान हो और मन में कुछ करने का ज़ज्बा, तो कोई भी राह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लोक निर्माण मंत्री ने घढेरी में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत किया पौधारोपण

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत घढेरी पंचायत में पौधारोपण किया। इस योजना के तहत पंचायत में 1600 पौधे...
हिमाचल प्रदेश

16 मार्च को धर्मशाला में होगी चरान सलाहकार समिति की बैठक: त्रिलोक कपूर

ऊना, 17 फरवरी: राज्य वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज ऊना में कहा कि 16 मार्च को धर्मशाला मंे चरान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!