16 मार्च को धर्मशाला में होगी चरान सलाहकार समिति की बैठक: त्रिलोक कपूर

by

ऊना, 17 फरवरी: राज्य वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज ऊना में कहा कि 16 मार्च को धर्मशाला मंे चरान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश पठानिया करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में भेड़ पालकांे के लिए प्रदेश भर में चरागाहों की व्यवस्था पर चर्चा होगी और महत्वूपर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार भेड़ पालकों तथा गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। जहां गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से गद्दी समुदाय को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। यही नहीं केंद्र सरकार ने भी अलग से मंत्रालय का गठन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में जय राम सरकार के डबल इंजन से गद्दी समुदाय लाभान्वित हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति कण्डाघाट के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट  : वार्ड नम्बर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में अंजनेश कुमारी को 538, लीला देवी को 373, शकुन्तला को 295, सुनीता रोहाल करे 488 तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत डीसी बिलासपुर ने नगर परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एएम नाथ।  बिलासपुर, 23 अप्रैल: स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने को मानहानि मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फिर किया नोटिस जारी

एएम नाथ। शिमला : हाईकोर्ट ने गुरुवार को मानहानि मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फिर नोटिस जारी कर दिया। अदालत में याचिकाकर्ता की ओर से उनके वकील ने बताया कि मुख्यमंत्री को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली महाअधिवेशन को लेकर हिमाचल कोली समाज पूरी तरह तैयार : 300 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता तय।

शिमला में प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ की अध्यक्षता में विशेष बैठक सम्पन्न। महिला, युवा एवं जिला इकाइयों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां। समाज के दमदार प्रतिनिधित्व से दिल्ली में दिखेगी एकता और संगठन की...
Translate »
error: Content is protected !!