पटियाला हिंसा मामले में 6 एफआईआर दर्ज, 25 आरोपी, 3 गिरफ्तार

by

पटियाला :  पटियाला हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा के मामले  में 6 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 25 लोग आरोपी हैं। इनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 22 अन्यों को पकडऩा शेष है। इस मामले में बरजिन्द्र सिंह परवाना मुख्य आरोपी हैं। इस हिंसा में नामजद कई लोग सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
दरअसल पंजाब के पटियाला में दो विभिन्न धर्मों से संबंधितत संगठनों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। यह टकराव जुलूस को लेकर हुआ है। पुलिस द्वारा रोके जाने पर एक धड़े ने उन पर पथराव किया तथा दूसरे ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस मुताबिक दोनों भाईचारों को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं थी।
इस पूरी घटना में एसएचओ जख्मी हुआ, जबकि तीन-चार जवान भी घटना में जख्मी हुए। इस बैठक के बाद जिला मैजिस्ट्रेट ने पटियाला में कफ्र्यू लगा दिया था। इसके साथ ही पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई।
जहां खालिस्तान के खिलाफ शिवसेना बाल ठाकरे द्वारा मार्च करने का ऐलान किया गया था, वहीं खालसा के हक में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा के नेता बलजिन्द्र सिंह परवाना समेत कुछ अन्य संगठनों ने ऐलान किया था, जिस कारण बड़ी संख्या में सिख नौजवान तथा निहंग भी पहुंचे।
पटियाला में आज हिंदू संगठनों तथा सिख संगठनों के मध्य झड़प से माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया। हालांकि पुलिस द्वारा स्थिति पर काबू पा लिया गया पर सीएम भगवंत मान द्वारा घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस घटना के बाद सीएम भगवंत मान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें डी.जी.पी. वीके भंवरा समेत कानून व्यवस्था से संबंधित सभी सीनियर अधिकारियों को तलब किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री कुछ भी असंभव नहीं, 2027 में कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर करें शिमला ग्रामीण में कार्यकर्ता कामएएम नाथ। शिमला : पूर्व...
article-image
पंजाब

3 दिन भारी बारिश …पौंग डैम से छोड़ा पानी, उफान पर ब्यास नदी, बाढ़ का खतरा

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून पीक पर है। सूबे के तमाम जिलों में बीते तीन चार दिन से बारिश हो रही है। हालात यह हैं कि पंजाब में नदियां उफान पर है और बांधों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानिया*

*एक्स सर्विसमेन प्रतिनिधिमंडल मिला शाहपुर विधायक से, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा* *राहत कोष हेतु एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 1.50 लाख का चेक* एएम नाथ ।  शाहपुर, 2 अक्तूबर :  रैत में...
article-image
पंजाब , समाचार

एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम संपन्न : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की उसी स्कूल के वार्षिक समागम में बने मुख्यातिथि

गढ़शंकर : शिक्षा के क्षेत्र में इलाके की नामी संस्था एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उक्त समागम में डिप्टी स्पीकर जय...
Translate »
error: Content is protected !!