सीएम सूक्खु की धर्मपत्नी MLA पत्नी के हलके की देहरा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा : देहरा पंचायत समिति चुनाव में 15 भाजपा ने जीत दर्ज की तो कांग्रेस 8 पर सिमटी

by

देहरा :  देहरा की बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा समर्थित विनोद कुमार अध्यक्ष, जबकि रुबीना कुमार उपाध्यक्ष चुनीं गई हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र देहरा में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर सीएम सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर समेत पूरी कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका दिया है।

चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा होते ही बीडीओ परिसर के बाहर एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीला देवी को सात मतों के स्पष्ट अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में विनोद कुमार को कुल 15 मत प्राप्त हुए, जबकि सुनीला देवी को मात्र 8 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रुबीना कुमारी ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमित धीमान को शिकस्त दी। रुबीना कुमारी को भी 15 मत हासिल हुए, जबकि सुमित धीमान को केवल 8 मत मिले।

पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जहां पूरी संगठनात्मक तैयारी के साथ मैदान में उतरी, वहीं कांग्रेस का चुनावी प्रबंधन बिखरा हुआ नजर आया। सुबह करीब नौ बजे ही भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कार्यालय में जुटने लगे थे। पूर्व मंत्री एवं जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर तथा गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक कर अंतिम रणनीति तैयार की। इसके बाद सभी एकजुट होकर बीडीओ कार्यालय स्थित सभागार पहुंचे।

इसके विपरीत कांग्रेस खेमे में वैसी सक्रियता दिखाई नहीं दी। कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्य करीब आधे घंटे बाद पहुंचे। उनके साथ कुछ समर्थक तो मौजूद थे। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख चेहरे काफी हद तक नदारद रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त से शुरू हो रही मणिमहेश यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू : प्रति यात्री 20 रुपये शुल्क

एएम नाथ। चंबा : आधिकारिक तौर पर श्री मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगी। यात्रियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन सुविधा प्रदान की जा रही है। यात्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकावह में दिनदिहाड़े लूट : 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार

हरोली : पालकावह में दिनदहाड़े 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गए और अब पुलिस मामले के आरोपियों के तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत 6, 7 व 8 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल सायं यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अपना...
Translate »
error: Content is protected !!