बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

by
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों और महिला संतों और दुनिया के सबसे सम्मानित धार्मिक नेताओं से मिलने के लिए महाकुंभ एक सबसे बड़ा मंच है।
महाकुंभ में आए कई बाबाओं के वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है IIT Baba, जिन्होंने अपने बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं और बताया है कि कैसे उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपनाया।
वैराग्‍य जीवन अपनाया  :  जानकारी के अनुसार महाकुंभ 2025 प्रयागराज से वायरल हो रहे आईआईटी बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आया हुआ है। आईआईटी वाले बाबा यानी अभय सिंह का पूरा नाम अभय सिंह ग्रेवाल है। अभय सिंह महाकुंभ 2025 में आईआईटियन बाबा के नाम फेमस हो गए हैं। अभय सिंह मूलरूप से हरियाणा के झज्‍जर के रहने वाले हैं। अभय‍ सिंह ने बॉम्‍बे आईआईटी से एयरोस्पेस में इंजीनियरिंग के बाद वैराग्‍य जीवन अपना लिया। इन दिनों महाकुंभ 2025 में डेरा डाले हुए हैं और अब उन्हें आध्यात्म की जिंदगी में शांति मिलती है। इन दिनों महाकुंभ 2025 में वह डेरा डाले हुए हैं।
इसलिए नहीं की शादी :  13 जनवरी 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में अभय सिंह इस समय आस्था में डूबे हुए हैं। अभय सिंह ने बताया कि वह भी एक लड़की से प्यार करते थे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड के साथ उनका यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए क्योंकि अभय‍ सिंह अपनी गर्लफ्रेंड को अक्‍सर बोला करते थे कि ‘यार, मुझे तो पता नहीं कि यह रिश्‍ता कैसे निभाया जाता है? मैं शादी कर लूंगा और फिर नहीं समझ आया तो कि यह स्क्रिप्‍ट कैसे प्‍ले करनी है।’आईआईटी बाबा अभय सिंह ने आगे कहा कि-वह चार साल तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रहे। एक फिल्‍म बनाने का जिक्र करते हुए अभय सिंह ने कहा कि ‘फिल्‍म बनाने से सारी मेमोरी रिवाइब हो गई। फिर मैं ट्रोमा में चला गया और अपनी गर्लफ्रेंड को बोला कि देखो, मुझे तो कुछ महसूस ही नहीं होता।’
दूसरी जगह शादी हो गई :  बातचीत में अभय सिंह ने आगे कहा कि- उनके ट्रोमा में जाने वाली बात सुनने के बाद प्रेमिका डरी नहीं, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेमिका के सामने अपनी भावनाओं को शेयर किया था। इसलिए उनकी प्रेमिका को लगता था कि- वह सच में उसके लिए कुछ महसूस नहीं कर पा रहा हूं। इस चक्‍कर में वह किसी दूसरे के प्रति झुकाव नहीं रख पा रही थी।’ इंटरव्‍यू में महाकुंभ से वायरल बाबा अभय सिंह ने बताया कि उन्‍होंने प्रेमिका से कभी शादी करने की बात नहीं कही, क्‍योंकि वह ऐसा तब कह पाते जब वह इस रिश्ते को महसूस कर पाते या उन्हें लगता कि अब शादी करनी चाहिए। प्रेमिका से शादी नहीं करने की बात उनके मन में स्‍पष्‍ट हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अब प्रेमिका की दूसरी जगह शादी हो चुकी है।
मोह भंग हो गया   :  जानकारी के अनुसार अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह एक वकील हैं और अभय ने आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके साथ ही मास्टर ऑफ डिजाइनिंग और फोटोग्राफी का कोर्स भी किया। उन्होंने कनाडा की एक कंपनी में जॉब भी की, जहां उनका सालाना पैकेज 36 लाख रुपये था। इसके बाद जब कोरोना महामारी फैली तो वह अपने देश वापस लौट आए। घर आने के बाद वह घंटों तक ध्यान करते थे और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करते थे। उनके परिवार वालों को यह पसंद नहीं आता था, क्योंकि उन्हें आस्था पर विश्वास नहीं था। अभय सिंह ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें पागल समझते हुए पुलिस को सौंपने तक पहुंच गए। इस घटना ने अभय के मन में संन्यासी बनने का संकल्प मजबूत कर दिया। इसके बाद से उनका परिवार से मोह भंग हो गया और संन्यासी बनने का मन बना लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बुजुर्गों के लिए आवश्यकता मूल्यांकन सर्वेक्षण का किया शुभारंभ

धर्मशाला, 12 दिसम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज वीरवार को बुजुर्गों की घरेलू स्वास्थ्य सहायता के लिए आवश्यक मूल्यांकन सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर सेहत...
article-image
पंजाब

3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी : तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर, 1 खिलाफ बिभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पढ़ने गांव संथवा के एक व्यक्ति द्वारा तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी करने के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
article-image
पंजाब

दुग्ध पदार्थों पर केंद्र की जीएसटी राहत पर बेवजह वाहवाही लूटने में लगी हैं मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वेरका दुग्ध पदार्थों की कीमते घटाए जाने की घोषणा को गुमराहपूर्ण बताते...
Translate »
error: Content is protected !!