डीसी ने बुजुर्गों के लिए आवश्यकता मूल्यांकन सर्वेक्षण का किया शुभारंभ

by
धर्मशाला, 12 दिसम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज वीरवार को बुजुर्गों की घरेलू स्वास्थ्य सहायता के लिए आवश्यक मूल्यांकन सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर सेहत सेवा अभियान के तहत बुजुर्गों के लिए इस अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 12 आपदा मित्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने आपदा उपरांत उनकी सेवाओं और बुजुर्गों के लिए किए जाने वाले विशेष कार्यों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने आपदा मित्रों को सेहत सेवा अभियान में स्वयंसेवक बनने और बुजुर्गों के लिए प्रारंभ किए गए यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का कार्य गंभीरता से करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें योग्य और सक्षम युवा महिलाएं स्वयंसेवकों के रूप में सेहत सेवा अभियान में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत वे अपनी पंचायतों में सामाजिक उद्यम आधारित स्व-रोजगार स्वयंसेवक बनने के लिए एक साल का डिप्लोमा ले सकती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इस सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज मिशन में योगदान देने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा : जन समस्याओं का घर-द्वार पर निपटान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विक्रमादित्य सिंह

नेरी से बाढु सड़क के निर्माण के तहत वन विभाग को 1.25 करोड़ रुपए की लेवी राशि वनीकरण के लिए शीघ्र जारी करने की घोषणा निहरी (मंडी), 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DPRO बलबीर सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ की शिष्टाचार भेंटवार्ता : सूचना- संपर्क -सेवा को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी 

एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :    ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात  बलबीर सिंह ने आज ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत  प्रेस प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता की।...
Translate »
error: Content is protected !!