3000 करोड़ रुपये की योजना से हिमाचल में पर्यटन को मिलेगा बल : आरएस बाली

by
एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में किया कृषि उत्सव-2023 का शुभारंभ
हमीरपुर 12 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि हिमाचल में पर्यटन की संभावनाओं के विस्तार एवं इनके उचित दोहन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार एक नई सोच के साथ कार्य कर रही है। मंगलवार को नेरी में औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में आयोजित एग्री फेस्ट-2023 यानि कृषि उत्सव-2023 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चहुुमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री कई बड़ी योजनाएं बना रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यटन उद्योग के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के वनखंडी में लगभग 690 करोड़ रुपये की लागत से वन्य प्राणी उद्यान की स्थापना की जाएगी, जिससे वन्य प्राणियों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े आईस स्केटिंग रिंक बनाए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं के लिए ई-टैक्सी योजना आरंभ की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय भी लिया गया है।
कृषि उत्सव के आयोजन के लिए डॉ. वाईएस परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और इसके अधीन नेरी के महाविद्यालय की सराहना करते हुए आरएस बाली ने कहा कि इन संस्थानों ने प्रदेश और देश को कई बड़े वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ दिए हैं। इसके लिए इन संस्थानों के सभी पूर्व एवं वर्तमान शिक्षक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों से कहा कि वे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प जैसे गुणों को आत्मसात करके सफलता के शिखर पर पहुंचें तथा हिमाचल की ताकत बनें।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व की सराहना करते हुए आरएस बाली ने कहा कि बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जिस प्रकार फील्ड में उतरकर बचाव एवं राहत कार्यों को गति प्रदान की तथा रात-दिन लगातार कार्य किया, उससे वे एक जननायक बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के सभी वर्गांे के उत्थान एवं कल्याण और विशेषकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर आरएस बाली ने कालेज परिसर में स्टेज के कार्य के लिए 15 लाख रुपये और लाइब्रेेरी के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी-सोलन के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल और स्थानीय महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संस्थान की उपलब्धियों एवं गतिविधियों और कृषि उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कांगड़ा के पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, कालेज के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रभारी एवं प्रतिभागी विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
——
कृषि उत्सव में 27 स्कूलों के 340 विद्यार्थियों ने लिया भाग
डॉ. वाईएस परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईडीपी कार्यक्रम के तहत नेरी में आयोजित कृषि उत्सव में जिला हमीरपुर के 27 स्कूलों के लगभग 340 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्य अतिथि आरएस बाली ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर ने पहला, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लीगल ओपेनियन, लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिज़ल्ट : जयराम ठाकुर

जांच के नाम पर रिज़ल्ट अटका कर युवाओं को भटकने पर मज़बूर कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती...
हिमाचल प्रदेश

आपदा न्यूनीकरण और सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी रेडी-एचपी परियोजनाः मुख्य सचिव के.के. पंत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज यहां रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी हिमाचल प्रदेश (रेडी-एचपी) परियोजना पर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार : धर्मशाला में होने वाली बैठक में AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे – रजनी पाटिल

एएम नाथ । शिमला  : हिमाचल मंत्रिमंडल में शीध्र विस्तार हो सकता है। इस पर चर्चा  करने के लिए 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य का जोरदार हमला : दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से लगातार दूर भाग रही...
Translate »
error: Content is protected !!