विधान सभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने सदन में देखी विधान सभा की कार्यवाही

by
एएम नाथ। धर्मशाला: आज 10:30 बजे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिहुन्ता, भटियात के छात्र-छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं। सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्र छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी छात्र छात्राओं को सदन में आज होने वाली कार्यवाही तथा देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि विधान सभा तथा लोकसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मन्दिर है जहाँ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है, विपक्ष सरकार से प्रश्न पूछता है तथा सत्ता पक्ष को उसका जवाब देना होता है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश तथा देश का कानून बनाने तथा पारित करने का अधिकार केवल विधान सभा तथा लोक सभा को है।
पठानिया ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च है, यह ही हमें शक्तियों का नियमानुसार उपयोग करने की इजाजत देता है। पठानिया ने कहा कि हमारे देश का संघीय ढाँचा बहुत मजबूत है तथा आजादी से लेकर आजतक हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है। पठानिया ने कहा कि जिस तरह आज के युवा सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं तथा रुचि ले रहे हैं यह मजबूत लोकतंत्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा को लोकतान्त्रिक प्रणाली में रूचि लेनी चाहिए तथा इसको मजबूती प्रदान करने का भागीदार बनना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के भरे जायेंगे 6 पद : 23 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

एएम नाथ।  मशोबरा :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने सर्दियों और सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊना जिले में सर्दियों और सूखे से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यापक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत – कंगना रनौत पर विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

 मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को...
Translate »
error: Content is protected !!