सीपीएस ने बीड़ में नवाजे होनहार : कठिन परिश्रम तथा अनुशासन को जीवन का अंग बनाएं छात्र : किशोरी लाल

by
बैजनाथ 12 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। किशोरी लाल ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
किशोरी लाल ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
किशोरी लाल ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरम्भ की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य बृज मोहन शर्मा ने मुख्याअतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
सीपीएस किशोरी लाल ने स्कूल के रसोई घर बनवाने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 11 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , प्रधान गुनेहड अंजना देवी, शिव कुमार , निरगेश ठाकुर, राजकुमार कपिल शर्मा , किशोरी लाल शर्मा , धनी राम ठाकुर , विजय भंडारी , यशपाल, सीता राम, मदन ठाकुर , सुरेश ठाकुर, एसडीओ जल शक्ति विभाग शर्ती राम शर्मा, सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य, पंचायत प्रतिनिधि , ब अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी बस सेवा

एएम नाथ।  हमीरपुर 01 मई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और अब अपने वादे पूरे करने में नाकाम : पूर्व मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर

सिराज : प्रदेश के पूर्व मुख्ममंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज पहुंचे। उन्होंने यहां अपने संबोधन में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!