बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार

by

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और किसी लक्षित हत्या के षड्यंत्र को विफल कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर की गई एक पोस्ट में बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन अमेरिका में बैठा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियान करता था। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है। इसके अलावा शमशेर सिंह उर्फ शेरा भी उसका सहयोगी है जो फिलहाल आर्मेनिया में है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हैप्पी पासियान रिंदा और शमशेर के साथ मिलकर राज्य में युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाते थे और उन्हें कट्टरपंथी बनाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

भाजपा नेता को टक्कर मार कर घायल करने की आरोप में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर  – माहिलपुर पुलिस ने भाजपा नेता की एक्टिवा को टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में कार चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोटफातुही के भाजपा नेता तरुण अरोड़ा ने माहिलपुर...
article-image
पंजाब

बजट सत्र में शामिल होने के लिए सांसद अमृतपाल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कल होगी सुनवाई

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने 28 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी...
article-image
पंजाब

मौजूदा बीडीपीओ व अकाली मंत्री का भतीजा ग्रिफ्तार: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

चंडीगढ़ :9 जुलाई :सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए हथियारों की सप्लाई को लेकर लुधियाना से एक के बाद एक लिंक सामने आ रहे हैं। बीते...
article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त करने में सहयोग दें सके : डा. परमवीर सिंह

गढ़शंकर। सीएचसी बीनेवाल में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एसएमओ डा. रमन कुमार की अगुआई में मनाया। जिसमें ईलाके के नशो छोडऩे का ईलाज करवाने के लिए अने वाले सभी लोगो व समूह सटाफ ने...
Translate »
error: Content is protected !!