बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार

by

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और किसी लक्षित हत्या के षड्यंत्र को विफल कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर की गई एक पोस्ट में बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन अमेरिका में बैठा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियान करता था। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है। इसके अलावा शमशेर सिंह उर्फ शेरा भी उसका सहयोगी है जो फिलहाल आर्मेनिया में है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हैप्पी पासियान रिंदा और शमशेर के साथ मिलकर राज्य में युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाते थे और उन्हें कट्टरपंथी बनाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हमारे बाल खींचे और सड़क पर घसीटा…’, इमरान खान से मिलने आई बहनों का पाकिस्तान पुलिस पर आरोप

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर बड़ा हंगामा उस समय हुआ जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन के साथ पुलिस ने बदसलूकी कर दी। इमरान से मुलाकात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर का निधन बिभिन्न राजनीतिक ,समाजिक  व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त

हरोली/ गढ़शंकर : समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर मसत राम बीटन का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार में आज 27 सितंबर को 2 वजे उनके पैतृक गांव बीटन, जिला ऊना मके...
Translate »
error: Content is protected !!