बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकी गिरफ्तार

by
अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश आधारित गैंगस्टर जीवन फौजी से संबंधित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने इसके पांच सदस्यों को हथियारों सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार करके पुलिस संस्थानों पर संभावित ग्रेनेड हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
                गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नरेश कुमार उर्फ बब्बू, अभिनव भगत उर्फ अभी, अजय कुमार उर्फ अज्जू और सनी कुमार, सभी निवासी हरीपुरा, अमृतसर और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक .32 बोर देसी पिस्तौल समेत पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
युवाओं को बनाया जा रहा था कट्टरपंथी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टर जीवन फौजी, जो कि विदेश से संचालन कर रहा है, गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की मदद से राज्य के सीमावर्ती जिलों में आतंकवादी मॉड्यूल चला रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुलजिमों को आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भर्ती किया गया था और कट्टरपंथी बनाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को मोटरसाइकिल मुहैया करवाए गए थे और अजनाला सेक्टर से हथियारों की खेप प्राप्त करने का काम सौंपा गया था।
पुलिस स्टेशनों को बनाना था निशाना
डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम ग्रेनेडों से पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार वर्षीय बेटे की हत्या कर -बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई : 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

गोवा : बेगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ नाम की आरोपी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और...
article-image
पंजाब , समाचार

“स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में डीसी आशिका जैन विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ हुई रुबरु : मेहतन को टालना, सफलता को खोने के बराबर- डीसी

विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर डिप्टी कमिश्नर के साथ की बेबाक बातचीत गढ़शंकर, होशियारपुर। पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’ तो केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस नेता को बताया ‘देश का दुश्मन’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच आज बुधवार को तीखी नोकझोंक देखने को मिली। संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया। वहीं,...
Translate »
error: Content is protected !!