बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

by
मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी कर बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के सभी निजी व सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया हैै। जिसके तहत इन शिक्षा खंडों के सभी निजी व सरकारी स्कूल सुबह 9.30 बजे से सायं 3.30 बजे तक खुले रहेंगे। आदेश के अनुसार हालांकि संबंधित प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा उप-निदेशक द्वारा उपरोक्त स्कूलों के बंद होने के समय को बाद में बढ़ाया जा सकता है।
आदेशों के अनुसार प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा उप-निदेशक तथा संबंधित क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाचार्य को इन आदेशों की कड़ाई से पालना करने को कहा गया है।
यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा 31 जनवरी तक या आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने उठाया खौफनाक कदम : पत्नी के किराए के घर को लगाई आग….9 लाख का सामान जलकर राख

मुक्तसर :  लंबी के गांव पन्नीवाला फत्ता में नाराज पति ने पत्नी के किराए के मकान में आग लगा दी गई। आग से यहां अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं...
article-image
पंजाब

पंजाब में भूजल दोहन में कमी, 95 डार्क जोन ब्लॉकों में सुधार: बलतेज पन्नू

आप नेता बोले—नहरों के पानी के बढ़ते इस्तेमाल से भूजल पर निर्भरता कम हुई, 4 ब्लॉक सुरक्षित श्रेणी में पहुंचे चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा...
article-image
पंजाब

दो दिन से डीएमसी अस्पताल में भर्ती : नहीं खाया खाना, सांसद को मिलने से रोका

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत शुरू करने से पहले पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल में ही अपना मरणव्रत शुरू कर...
Translate »
error: Content is protected !!