बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

by
मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी कर बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के सभी निजी व सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया हैै। जिसके तहत इन शिक्षा खंडों के सभी निजी व सरकारी स्कूल सुबह 9.30 बजे से सायं 3.30 बजे तक खुले रहेंगे। आदेश के अनुसार हालांकि संबंधित प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा उप-निदेशक द्वारा उपरोक्त स्कूलों के बंद होने के समय को बाद में बढ़ाया जा सकता है।
आदेशों के अनुसार प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा उप-निदेशक तथा संबंधित क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाचार्य को इन आदेशों की कड़ाई से पालना करने को कहा गया है।
यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा 31 जनवरी तक या आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल में बच्चों को दी गई जानकारी: हुशियारपुर में फैमिली वॉक के लिए बढ़ रहा है उत्साह : परमजीत सचदेवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से 2 नवम्बर 2025 को आयोजित की जा रही “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर फैमिली वॉक” के संबंध में एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल में छात्रों को जानकारी...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाने से तीन बच्चों के पिता की मौत : परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

तरनतारन। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन खडूर साहिब हलके में नशे का बोलबाला कम होने का नाम नहीं ले रहा।...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पावन सत्संग समारोह आयोजित

पवन दीवान ने भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में शरबत के कल्याण के लिए की प्रार्थना लुधियाना, 26 अक्टूबर: भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर प्रभु रत्नाकर सेना पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!