1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का नींव पत्थर विधायक आदिया ने रखा

by

-400 मीटर का ट्रैक, बास्केटबाल, बालीबाल व बैडमिंटर कोर्ट के साथ बनेगा आधुनिक जिमनेजियम और बनेगा क्रिकेट ग्राउंड
शामचौरासी- हलका शाचौरासी की चिंरलंबित मांग को पूका करते हुए युवाओं और बच्चों के लिए वरदान साबित होने वाले अत्याधुनिक स्टेडियम का नींव पत्थर हलका विधायक पवन कुमार आदिया ने रखा। 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक स्टेडियम 400 मीटर का ट्रैक, बालीबाल, बैडमिंटन एवं बास्केटबाल कोर्ट के अलावा अत्याधुनिक जिमनेजियम एवं कुश्ती का अखाड़ा बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक के भीतर क्रिकेट पिच का भी निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर स्टेडियम का नींव पत्थर रखने दौरान श्री आदिया ने कहा कि स्टेडियम के बनने से जहां शामचौरासी व उसके साथ लगते करीब 80-90 गांवों के बच्चों को लाभ मिलेगा वहीं साथ लगते जालंधर जिले में पड़ते कुछेक गांवों के बच्चे भी यहां आकर अपने खेल कौशल को निखार सकेंगे। विधायक आदिया ने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि उनका हलका प्रदेश में अग्रणीय हलके के रुप में स्थापित हो और हलका निवासियों के सहयोग से हलके का सर्वपक्षीय विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले काफी लंबे समय से शामचौरासी निवासी बच्चों एवं युवाओं को भविष्य को लेकर चिंतित थे व अत्याधुनिक स्टेडियम की मांग कर रहे थे। जिसे उन्होंने पंजाब सरकार के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए 1.60 करोड़ रुपये जारी करके जनता की मांग को पूरा किया है। श्री आदिया ने कहा कि पंजाब सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी सेहत संभाल को लेकर भी पूरी तरह से गंभीर है और इसके लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम में युवाओं एवं बच्चों को खेल से जुड़ी गतिविधियों में निखार लाने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपने माता-पिता और इलाके का नाम रोशन कर पाएंगे। उन्होंने आसपास के गांवों के पंचों-सरपंचों से अपील की कि वह इस कार्य में सहयोग करें तथा बच्चों को नशे जैसी बुराईयों से बचाने के लिए उन्हें खेलों की तरफ आकर्षित करें। इस मौके पर श्री आदिया ने बताया कि स्टेडियम का नाम बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर जी के नाम पर रखा जाएगा। इस दौरान इलाका निवासियों ने स्टेडियम का कार्य शुरु करवाने पर श्री आदिया का धन्यवाद किया।
इस मौके पर श्री आदिया के पुत्र सौरव आदिया, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता, एक्सियन रजिंदर कुमार, एसडीओ रजिंदर कुमार, जेई रजिंदर कुमार, पार्षद निर्मल कुमार, पार्षद बलजिंदर कौर, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह, बाबा पिरथी सिंह बाली, पूर्व पार्षद लाल चंद, पूर्व पार्षद दलजिंदर सोहल, बलवीर सिंह, चेयरमैन बीडीओ ब्लाक-1 नीतू रानी, प्रधान गुरविंदर सिंह, पूर्व डीएसपी अशोक कुमार, गुरजीत काला, जीवन जोती, इंद्रपाल सिंह, रविंदर कुमार बिल्लू, हीरा लाल, अशोक कुमार सरपंच काणे, सूबेदार सरवन सिंह सरपंच तलवंडी अराईयां, प्रदीप कुमार फंबियां, मास्टर धर्मपाल सरपंच पंडोरी फंगूड़े, हरभजन राज राजा, प्रितपाल सिंह वडाला माही, कार्तिक बंगड़ कप्तान क्रिकेट क्लब शाम चौरासी तथा समूह साथी, स्टाफ नगर कौंसिल शाम चौरासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

20 करोड़ की एलआईसी के लिए पति की थी हत्या : कोर्ट ने सुनाई एक हफ्ता पहले फांसी की सजा और प्रेमी को उम्रकैद

चंडीगढ़ : उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले सुखजीत सिंह की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखजीत की पत्नी रमनदीप कौर मान ने 20 करोड़ रुपये की एलआईसी के लिए...
article-image
पंजाब

PU कैंपस छात्र परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, ABVP को SOI का समर्थन

मतदान से एक दिन पहले बदला चुनावी समीकरण; नामांकन रद्द होने के बाद SOI ने समर्थकों से ABVP के पक्ष में वोट की अपील की चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (PUCSC) चुनाव में...
Translate »
error: Content is protected !!