बसपा नेता दविंदर सिंह पनेसर अपने साथियों सहित आप में शामिल : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले AAP का बढ़ा कुनबा

by

लुधियाना  :  बसपा के बीसी विंग के अध्यक्ष दविंदर सिंह पनेसर अपने कई साथियों सहित आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए है। दविंदर सिंह के साथ बसपा के अन्य प्रमुख नेता गुरिंदर सिंह, डा दिलबाग सिंह, प्रीतम सिंह, बीएस पनासर, अमरजोत सिंह, हरिंदर सिंह, मलकीत सिंह समेत कई नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए आप नेता और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कहा कि पंजाब की जनता इस बात को लेकर भली-भांति वाकिफ है कि पंजाब में मान सरकार ही ऐसी सरकार है। जिसने प्रदेश में विकास की आंधी चलाई और जनता से किया अपना हर वादा पूरा किया है।

वहीं, आप में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुशल नीतियों के कारण हम सभी लोग आप में शामिल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि दविंदर सिंह पनेसर टी.एन फाउंड्री एंड मशीन टूल्स के प्रोपराइटर भी हैं। इसके कई एसोसिएशनों के वे प्रधान भी हैं।

इन्होंने फरवरी 2022 में आत्म नगर निर्वाचन क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ा था। वहीं 2024 लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले लड़ा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में लुधियाना में बसपा के इंचार्ज भी रहे थे। उसके बाद से अभी तक वह बसपा के ओबीसी प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान श्री कृष्ण की वृंदावन लीला 11 वर्ष की है 20 वर्ष की मथुरा लीला और 75 वर्ष की द्वारिका लीला

कंस वध करने के बाद 20 वर्ष में 18 बार तो जरासंध से युद्ध करके उसको हर बार हराया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बापू गंगा दास जी माहिलपुर में बापू गंगा दास जी वेलफेयर...
article-image
पंजाब

मिशन चढ़दी कला : पंजाब IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपये का योगदान किया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य के IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला में 5 लाख रुपये का योगदान देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के...
article-image
पंजाब

मैसेंजर पर बाल अश्लील सामग्री भेजने के दोषी को तीन साल के कैद : 27 नवंबर 2020 को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से बाल अश्लीलता की एक वीडियो क्लिप की थी प्रसारित

मोहाली। फेसबुक मैसेंजर पर बाल अश्लील सामग्री भेजने के दोषी लुधियाना के गांव साहनेवाल निवासी अनुज कुमार को जिला अदालत ने तीन साल के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
Translate »
error: Content is protected !!