बसपा ने एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

by

गढ़शंकर, 21 अगस्त : आज बहुजन समाज पार्टी द्वारा गुरलाल सैला महासचिव पंजाब के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल से मिला। उन्होंने ज्ञापन में 2 अगस्त 2024 को माननीय सुप्रीम कोर्ट के दविंदर सिंह बनाम पंजाब सरकार के आए निर्णय की नजरसानी में अनुसूचित जाति के उप वर्गीकरण संबंधी बसपा पंजाब द्वारा ज्ञापन भेजकर इससे होने वाले नुकसान तथा कमियों के बारे में अवगत कराते हुए इसे अनुसूचित जातियों का वर्गीकरण कर आपसी भाईचारक सांझ को तोड़ने वाला निर्णय करार दिया। उन्होंने इस निर्णय को अनुसूचित जाति के वर्गों को मिल रहे संविधानिक हकों को छीनने की साजिश बताते संविधान के आर्टिकल 341 तथा आर्टिकल 342 की अवहेलना बताया। उन्होंने माननीय राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को रद्द करने संबंधी भारत सरकार तथा देश की पार्लियामेंट को निर्देश देने की मांग की। एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपते समय बसपा के प्रांतीय महासचिव गुरलाल सैला, रणवीर बब्बर, अमरजीत सैला, रामदास हरवां, सुभाष चंद्र, अमनदीप सिंह, कुलबीर सिंह, हरमन हीर, सुक्खा मोरांवाली, बिल्ला बीहड़ा, निखल गढ़शंकर, सुरजीत सिंह, सुख चैन सिंह, हरजिंदर खालसा, सतनाम सिंह गढ़शंकर, कश्मीर सिंह, गुरमुख राम गढ़शंकर, अवतार सिंह, सतपाल ढाडा, बॉबी प्रकाश चंद, गुलमर्ग हरदेव, सुखदेव ऐमा जट्टां, प्रेम सिंह, धर्मचंद, हरबंस सिंह, रणजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरुदेव राम, सतनाम सिंह, अरुण कुमार, जगतार सिंह, हरदेव लोई, करनैल सिंह, नरेंद्र बद्धन, शिंदरपाल जस्सोवाल, देव पदराना, इंद्रजीत धमाई, मलकीत धमाई, गौरव भट्टी, अवतार भट्टी, राजेश भट्टी, चरणजीत मजारा, गुरमुख बीहड़ां, चरणजीत जस्सोवाल, अवतार झल्ली, कृष्णदेव आदि सहित बड़ी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
article-image
पंजाब

मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह : संजीवनी शरणम में डिप्टी कमिश्नर ने सीनियर सिटीजन्स को मतदान के प्रति किया जागरुक

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत करवाए समागम में 250 से अधिक सीनियर सिटीजन्स ने भाग लेकर मतदान करने की ली शपथ होशियारपुर, 30 अप्रैल :   मतदान को लेकर जहां युवा वर्ग उत्साहित है वहीं...
article-image
पंजाब

Foundation day of Mata Ram

Deputy Commissioner Madam Komal Mittal attended the event as the chief guest *During this event, the village elders were honoured Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.21 :  Foundation day of Mata Ram Kaur Heritage Centre located in village...
article-image
पंजाब

चोरों का आतंक : इनवर्टर, पंखे व टूटिया चोरी

माहिलपुर  , 6 अक्तूबर  : माहिलपुर में चोरों का आतंक चर्म पर है और वह दिन दिहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ पाने में असमर्थ दिख रही...
Translate »
error: Content is protected !!