बस ने रौंदी स्कूल जा रही दो बहनें: पिता व भाई गंभीर

by

मानसा : झुनीर कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पिता बिंदर राम अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान झुनीर के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में सीमा कौर (8 वर्ष) और मीना कौर (15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिंदर राम और उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल पिता-पुत्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृत बच्चियों के शवों को सरदूलगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पंजाब रोडवेज बस (रजिस्ट्रेशन नंबर PB31P9697) को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी शंकरप्रीता भारती जी ने अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के नेरवा पहुंचा मस्जिद विवाद, अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों ने निकाली रैली

रोहित भदसाली।  शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर जो चिंगारी सुलगी थी वो अब पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। शिमला जिले के चौपाल उपमंडल...
article-image
पंजाब

परगट सिंह के खिलाफ AAP ने उतारा नया चेहरा!….जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज बने दीपक बा

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं जालंधर। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से...
article-image
पंजाब

घोटाला 1178 करोड़ का : कांग्रेस के कार्याकाल में हुआ 1178 करोड़ का घपला पूर्व कृषि मंत्री ने किया खुलासा

चंड़ीगढ़ । पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने गत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर अपनी ही सरकार में फसली अपशिष्ट की मशीनरी से संबंधित 1,178 करोड़ रुपये के...
Translate »
error: Content is protected !!