DSP मनदीप कौर का एक्सीडेंट : गनमैन भी घायल, हाल ही में किसानों से हुआ था विवाद

by

नाभा : नाभा की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) मनदीप कौर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बता दें कि यह दुर्घटना पटियाला-राजपुरा हाईवे पर घटी, जब वह मोहाली एयरपोर्ट की ओर जा रही थीं।

हादसे में डीएसपी कौर और उनके साथ मौजूद गनमैन दोनों घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपी मनदीप कौर 31 अक्टूबर को गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में भाग लेने के लिए रवाना हो रही थीं। लेकिन सफर के दौरान तेज़ रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में डीएसपी कौर के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि उनके गनमैन को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल होने के तुरंत बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हाल ही में किसानों से हुआ था टकराव

गौरतलब है कि डीएसपी मनदीप कौर हाल ही में एक विवाद के चलते सुर्खियों में थीं। कुछ दिन पहले किसानों के साथ हुए एक प्रदर्शन के दौरान उनका टकराव हो गया था। डीएसपी ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और वर्दी तक खींचने की कोशिश की। यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में रहा था।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

100 दिन में नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रीज : पंजाब पुलिस ने 13.03 करोड़ रुपए ड्रग मनी की बरामद

चंडीगढ़। प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत एक तरफ जहां पंजाब पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए भारी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। वहीं नशा...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज का मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज : शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा खालसा कालेज का प्रोसपैक्ट व सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विशेष रुप से शिरकत की गई। एडवोकेट हरजिन्द्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास महाराज जी का राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व 12 फरवरी को तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में जाएगा मनाया

गढ़शंकर : तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में एक आम बैठक हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज जी की 648वीं जयंती के संबंध में चर्चा की गई...
Translate »
error: Content is protected !!