बहादुर भारद्वाज के भजनों पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, कृतिका ठाकुर ने भी बांधा समां

by

सती माता मंदिर भौंई में छठे विशाल जागरण एवं भंडारे का सफल आयोजन, समिति ने जताया आभार

भौंई में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ विशाल जागरण, समिति ने सहयोगियों का किया धन्यवाद

एएम नाथ। भौंई (चंबा) :  ग्राम पंचायत बसोधन के गांव भौंई स्थित सती माता मंदिर में आयोजित छठे विशाल जागरण एवं भंडारे के सफल आयोजन पर सती माता मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, दानदाताओं, सेवादारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष विक्रम कपूर सहित सभी सदस्यों ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
जागरण के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक बहादुर भारद्वाज एवं उनकी टीम ने माता रानी की भेंटों और भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ जागरण का आनंद लिया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गांव रेत की कक्षा बारहवीं की छात्रा कृतिका ठाकुर, पुत्री संजय ठाकुर, ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कृतिका ने अपनी प्रतिभा और भावपूर्ण अंदाज से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति में श्रद्धा और भक्ति के भाव देखने को मिले। लोगों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या की रौनक और बढ़ गई।
वहीं, भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, सेवादारों और दानदाताओं का विशेष योगदान रहा। देश-विदेश में रहने वाले माता रानी के भक्तों ने भी आर्थिक सहयोग और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई।
समिति ने बहादुर भारद्वाज एवं उनकी टीम, कृतिका ठाकुर और आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। समिति सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करने के साथ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषकर बच्चों और युवाओं की भागीदारी नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है।
अंत में समिति ने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीशिवा परियोजना गांव जोल में लाई अमरूद की बहार : एक हैक्टेयर भूमि पर लगे हैं लगभग 1750 पौधे, 5 हैक्टेयर तक किया जाएगा विस्तार

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 02 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फलदार पौधों के बागीचे विकसित करके इन क्षेत्रों को भी बागवानी में अग्रणी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भाग लिया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ। कसौली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में चिट्टे के साथ तीन तस्कर काबू

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन किया है। यहां पुलिस ने 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को...
Translate »
error: Content is protected !!