बहाली की मांग पर सातवें दिन भी डटे मजदूर : बैरा स्यूल परियोजना में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

by

बातचीत शुरू, पर यूनियन का संघर्ष जारी

एएम नाथ। सुरंगानी (चंबा) :बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्री दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों का आक्रोश कम होने के बजाय लगातार बढ़ता नजर आ रहा है और यूनियन ने साफ संकेत दिए हैं कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़ी गेट मीटिंग से हुई, जिसमें 150 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया। इस दौरान मजदूरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। गेट मीटिंग के बाद मजदूरों ने परियोजना गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
धरने में सीटू जिला कमेटी के महासचिव सुदेश ठाकुर और अध्यक्ष नरेंद्र विरुद्ध विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कर्मचारी की बहाली का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह श्रमिक अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने मजदूरों से संगठित रहकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
यूनियन के महासचिव कुशल ठाकुर ने अपने संबोधन में एनएचपीसी प्रबंधन पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनी की मनमानी के खिलाफ अब अन्य परियोजनाओं में भी आवाज उठने लगी है और मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि आज प्रबंधन की ओर से बातचीत के लिए पहल की गई है, लेकिन यदि यूनियन की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में चक्का जाम और हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि श्री दुनी चंद की नौकरी की बहाली उनकी प्राथमिक मांग है और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कोरोना के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल में विकलांगता जांच शिविर स्थगित: सीएमओ

ऊना  : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रत्येक शनिवार को लगाये जाने वाले विकलांगता जाँच शिविर (डिसेबिलिटी कैंप) स्थगित कर दिए गये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मद भागवत कथा में कंस वध व रूकमणी विवाह का वर्णन किया : माजरू गांव में श्री मदभागवत कथा का छठा दिन

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमडल के माजरू गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में कंस वध व रूकमणी विवाह का वर्णन किया। व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने श्री कृष्ण की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर किसी के हमदर्द बन रहे नीरज नैय्यर : पिता स्व. सागर चंद नैय्यर के पदचिन्हो पर चल रहे सदर विधायक, जनता के हर दुख सुख में होते शामिल

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा सदर से कांग्रेसी विधायक नीरज नैय्यर एक ऐसे भावुक और निर्भीक राजनेता हैं कि अपने क्षेत्र की सेवा का जज्बा उनके सर पर जुनून की तरह सवार रहता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण : ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य...
Translate »
error: Content is protected !!