हर किसी के हमदर्द बन रहे नीरज नैय्यर : पिता स्व. सागर चंद नैय्यर के पदचिन्हो पर चल रहे सदर विधायक, जनता के हर दुख सुख में होते शामिल

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा सदर से कांग्रेसी विधायक नीरज नैय्यर एक ऐसे भावुक और निर्भीक राजनेता हैं कि अपने क्षेत्र की सेवा का जज्बा उनके सर पर जुनून की तरह सवार रहता है। उनकी छवि एक ऐसे राजनेता की है जो जनता से सीधे तौर पर जुड़े हैं और लगतार अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। नीरज नैय्यर आपने पिता जी के पदचिन्हो पर चल रहे हैं। इनके पिता जी स्व. सागर चंद नैय्यर भी सदर चम्बा का प्रतिनिधित्व करते हुए रात दिन लोगों की सेवा के लिए तात्पर्य रहते थे। उन्होंने मंत्री रहते हुए चम्बा का काफ़ी विकास करवाया था। वही गुण अब सदर के विधायक नीरज नैय्यर में देखने को मिल रहे हैं। वह रात-दिन लोगों के बिच रह कर उनकी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं।
नीरज नैय्यर को इलाके में हर किसी का हमदर्द और जमीन से जुड़ा राजनेता माना जाता है। वे दिखावे से दूर रहकर जरूरतमंदों की वास्तविक मदद करने में भरोसा रखते हैं। अपने सरल स्वभाव व बिंदास अंदाज के कारण वे लोगों के करीब पहुँच जाते हैं। शुक्रवार शाम को नीरज नैय्यर जी चम्बा बाजार में सभी दुकानदार भाइयों से मिल उनका हाल जान रहे थे। नीरज नैय्यर को साफ छवि, जनता से जुड़ाव, कार्यशैली, लोकप्रियता, विधानसभा में उपस्थिति और प्रश्न व बहस में हिस्सा लेकर हमेशा चम्बा की आवाज उठाने के चलते ही लोग उन्हें अपना हमदर्द मानते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिया ठाकुर को मिस व राजबीर को मिस्टर फेयरवेल चुना

बी बी एन, 26 फरवरी (तारा) : बी.एल. सैंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान: 9 और 23 अप्रैल को मतदान….4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऊना 14 मई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को बंगाणा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
Translate »
error: Content is protected !!