12 अगस्त को रोजगार कार्यालय चम्बा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by

एसबीआई लाइफ इन्शुरन्स द्वारा भरे जाएंगे 8 पद

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 12 अगस्त को रोजगार कार्यालय बालू चंबा में एसबीआई लाइफ इन्शुरन्स द्वारा उत्कर्ष स्कीम के तहत डेवलपमेंट मैनेजर के 8 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और आयु सीमा सामान्य वर्ग के 45 और भूतपूर्वक सैनिकों के लिए 35 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि कैम्पस इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 15 से 18 हज़ार रखा गया है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन ज़िला चम्बा चिन्हित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डी.के. शिवकुमार को दी शुभकामनाएं : कर्नाटक के नेतृत्व को लेकर विधानसभा अध्यक्ष का बधाई संदेश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डी.के. शिवकुमार के लिए शुभकामना संदेश जारी करते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है। अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को कई सुविधाएं देगी वीनस फाउंडेशन : जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

एएम नाथ। हमीरपुर 30 जनवरी :  बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को आवास और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मानजनक जीवन, मनोरंजन और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को चिट्टा-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य, डीसी ने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बताया अहम

एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।  ऊना, 09 दिसम्बर. हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खराब हो सकता है माहौल : केंद्र की चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी हरियाणा विधानसभा भवन के लिए जमीन ट्रांसफर को लेकर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए नया भवन बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी अब हाथ खींच रहा है। गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेताया है कि यह मुद्दा...
Translate »
error: Content is protected !!