बहुओं ने सास की अर्थी को दिया कंधा, बेटों ने पीछे से संभाला : आंखें भी दान, देह मेडिकल कॉलेज को सौंपकर पेश की मिसाल

by

10 साल पहले लिया था मरणोपरांत देहदान का संकल्प, अंतिम विदाई में बेटों ने भी दिया साथ

एएम नाथ। लुधियाना। लुधियाना के प्रताप सिंह वाला में सुखदेव कौर की अंतिम विदाई समाज के लिए एक मिसाल बन गई। निधन के बाद जब घर से उनकी अर्थी उठी तो उनकी दोनों बहुओं मनप्रीत कौर और राजवीर कौर ने आगे से अर्थी को अपने कंधों पर उठाया, जबकि उनके बेटे यादविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह ने पीछे से कंधा देकर अपनी मां को अंतिम विदाई दी।

घर से कुछ दूरी तक बहुओं ने सास की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद सुखदेव कौर के पार्थिव शरीर को हारमनी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फिरोजपुर की प्रबंधन टीम को सौंप दिया गया। अस्पताल की टीम शव को फिरोजपुर ले गई, जहां चिकित्सा शिक्षा के लिए विद्यार्थियों द्वारा इसका अध्ययन किया जाएगा।

मौत के बाद आंखें भी दान

सुखदेव कौर की अंतिम विदाई से पहले उनकी आंखें भी दान की गईं। परिवार ने उनकी आंखें डॉ. रमेश सुपरस्पेशलिटी आई एंड लेजर सेंटर को सौंपीं। परिवार को उम्मीद है कि उनके नेत्रदान से किसी जरूरतमंद दृष्टिहीन व्यक्ति को रोशनी मिल सकेगी।

परिवार के अनुसार, सुखदेव कौर ने करीब 10 वर्ष पहले ही मरणोपरांत अपनी आंखें और शरीर दान करने का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने बाकायदा फॉर्म भरा था। परिवार ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति देते हुए एफिडेविट दिया था।

मौत होते ही परिवार ने अस्पताल और संस्था से किया संपर्क

बुधवार शाम सुखदेव कौर का निधन होने के बाद उनके बेटों यादविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह ने तुरंत डॉ. रमेश सुपरस्पेशलिटी आई एंड लेजर सेंटर से संपर्क किया। अस्पताल की टीम लुधियाना पहुंची और उनकी आंखें दान प्रक्रिया के तहत ले गई।

इसके बाद परिवार ने उस संस्था की टीम से संपर्क किया, जहां सुखदेव कौर ने सत्संग के दौरान देहदान का संकल्प लिया था। इसके बाद हारमनी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फिरोजपुर की टीम गुरुवार को लुधियाना पहुंची और पार्थिव शरीर को अपने साथ ले गई।

फूलों से सजी एंबुलेंस को दी विदाई

अंतिम संस्कार के बजाय देहदान की प्रक्रिया के तहत सुखदेव कौर के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। गांव प्रताप सिंह वाला के सरपंच गुरमेज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को फिरोजपुर के लिए रवाना किया।

इस दौरान परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने सुखदेव कौर के नेत्रदान और देहदान के फैसले को नमन किया। परिवार ने कहा कि उनका यह कदम समाज में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी चौक में माता की भव्य चौंकी का आयोजन, हजारों लोग हुए नतमस्तक

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौक में वार्षिक चौंकी का आयोजन किया। इस मौके पर भगत सतीश, राहुल लाडला शेरगढ़ व कमल गिल चब्बेवाल वालों ने मां की...
article-image
पंजाब

MLA रचाएंगी विवाह : आम आदमी पार्टी की संगरूर से विधायक नरेन्द्र कौर भारज

संगरूर : आम आदमी पार्टी की संगरूर से विधायिका नरेन्द्र कौर भारज परसों विवाह करवाने जा रही हैं। सीएम भगवंत मान भी इस विवाह समागम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायिका...
Translate »
error: Content is protected !!