1 दिन, 4 मौतें और गांव में मातम : 2 युवाओं समेत पूर्व पंच की भी गई जान

by

परिजनों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण, सिर्फ एक मृतक का पोस्टमार्टम; मेडिकल जांच से ही साफ होगी असली वजह

एएम नाथ। बठिंडा। बठिंडा के गांव कोट शमीर में बुधवार को एक ही दिन चार लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में पुलिस विभाग से निलंबित चल रहा 30 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय बिजली मैकेनिक, 46 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय पूर्व पंच शामिल हैं। परिजनों के अनुसार चारों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह (30), गुरमेल सिंह उर्फ गेली (35), गांधी सिंह (46) और पूर्व पंच गुरजंट सिंह (70) के रूप में हुई है। चारों की बुधवार को अलग-अलग समय पर मौत हुई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में अचानक हुई इन चार मौतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

गांव कोट शमीर नगर पंचायत के प्रधान निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतकों के परिवारों से संपर्क कर मौत के कारण की जानकारी ली थी। परिवारों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। हालांकि, चारों में से केवल गुरप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम करवाया गया, जबकि बाकी तीन परिवारों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस विभाग से सस्पेंड चल रहा था गुरप्रीत

थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुलिस विभाग से सस्पेंड चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले ड्यूटी से निलंबित किए जाने के बाद वह मानसिक तनाव में था। गुरप्रीत को अपने पिता अंग्रेज सिंह की जगह पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उनके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था।

वहीं, 70 वर्षीय गुरजंट सिंह खेती-बाड़ी करते थे और गांव के पूर्व पंच रह चुके थे। गुरमेल सिंह उर्फ गेली बिजली के मैकेनिक थे।

एक दिन चार मौतों से गांव में शोक

गांव के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पमा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि चारों लोग गांव की सेवा में सक्रिय रहते थे। उन्होंने कहा कि मृतकों में दो की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी, जबकि दो अपेक्षाकृत युवा थे।

परमजीत सिंह पमा ने सरकार से मांग की कि कम उम्र में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। एक ही दिन में चार लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज्ञानी जैल सिंह नगर में सांसद मनीष तिवारी ने किया ओपन एयर जिम का उदघाटन

रूपनगर, 4 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उनके संसदीय कोटे से करीब 6 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 20 स्थित ज्ञानी जैल सिंह नगर...
article-image
पंजाब

गांवों में छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द किया जाए पूरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ की बैठक गांव छावनी कलां, बसी गुलाम हुसैन व बजवाड़ा में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बब्बर अकाली आंदोलन की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित 

गढ़शंकर, 1 मार्च: गढ़शंकर स्थित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के संरक्षण में, शिक्षा सचिव इंजीनियर सुखमिंदर सिंह के मार्गदर्शन में और प्रधानाचार्य...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 48 के निवासियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 22 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद श्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री एच. एस. लक्की और वरिष्ठ नेता श्री चंदर मुखी के साथ आज मयूर विहार, सेक्टर 48 में श्री जे. जे....
Translate »
error: Content is protected !!