बाइक भिड़ने से एक कि मौत तीन घायल: गढ़शंकर के नंगला गांव के पास हुई दुर्घटना

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के आनंदपुर साहिब रोड़ पर नंगला गांव के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कि मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ पिरथी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मुकंदपुर व कश्मीर सिंह पुत्र पियारा सिंह निवासी जगतपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर अपने बाइक पर सवार होकर आनंदुपर साहिब माथा टेकने जा रहे थे और जब यह नंगला गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गए जिसे वरिंद्रजीत सिंह चला रहा था। वरिंद्रजीत सिंह के पीछे उसकी मां मनजीत कौर बैठी थी टक्कर के कारण सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। लोगों की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां ड्यूटी उपस्थित डॉक्टरों ने 59 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ पिरथी को मिरतक घोषित कर दिया और कश्मीर सिंह, वरिंद्रजीत सिंह व मनजीत कौर का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है जबकि मिरतक गुरप्रीत सिंह का शव शवगृह में रखवा दिया गया है।
फ़ोटो.:
सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल घायल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी सीपी/एसएसपी को निगरानी रखने के लिए प्रभावी अंतरराज्यीय/अंतर-जिला नाका लगाने के डीजीपी ने दिए निर्देश निर्देश :

चंडीगढ़ : आगामी आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को राज्य के सभी सीपी/एसएसपी को निगरानी रखने के लिए प्रभावी अंतरराज्यीय/अंतर-जिला नाका...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में वार्षिक समारोह संपन

गढ़शंकर, 29 मार्च:  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार के नेतृत्व में संपन हुया। समागम दौरान हरदेव सिंह काहमा की सोच “मेरा पंजाब मेरी पंजाबी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मरीज की मौत के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलंबित : निजी अस्पताल में सर्जरी करने के बाद महिला की मौत का मामला

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने ऊना जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्जरी के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला की मौत के आरोपों के बाद...
article-image
पंजाब

मोबाइल कंपनी के लगाए जा रहे टावर का लोगों ने किया विरोध…. नही लगने देंगे गांव की जमीन पर निजी कंपनी का टावर, गढ़शंकर के बसियाला व रसूलपुर का मामला

गढ़शंकर – गढ़शंकर हल्के के बसियाला व रसूलपुर गांवों के विचकार एल निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करने के लिए दोनों गांवो के लोगों का आरोप है कि...
Translate »
error: Content is protected !!