मोबाइल कंपनी के लगाए जा रहे टावर का लोगों ने किया विरोध…. नही लगने देंगे गांव की जमीन पर निजी कंपनी का टावर, गढ़शंकर के बसियाला व रसूलपुर का मामला

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर हल्के के बसियाला व रसूलपुर गांवों के विचकार एल निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करने के लिए दोनों गांवो के लोगों का आरोप है कि यह टावर सभी नियम कायदों की धज्जियां उड़ा कर लगाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने मोबाइल कंपनी व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। गांववासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस टावर लगाने का काम बंद नहीं किया गया तो वह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। लोगों का कहना था कि एक तरफ कोरोना महामारी के कारण दुनिया के साथ साथ पंजाब में भी त्राहि त्राहि मचाई हुई है वही मोबाइल कंपनी वाले 5 जी के टेस्टिंग कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप ऑक्सीजन का स्तर कम होता जा रहा है। लोगों का आरोप था कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव में यह मोबाइल कंपनीया भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यहां लोग दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं वही मोबाइल कंपनी टावर लगाकर हमारी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे वह सहन नहीं किया जायेगा। गांववासियों ने बताया कि वह इस संबंध में बीडीपीओ गढ़शंकर, एसडीएम गढ़शंकर व चैयरमैन मानव अधिकार कमिश्न चंडीगढ़ को शिकायत दे चुके हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस कार्य को रोका नहीं गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा जिसके जिम्मेदार संबंधित विभाग के अधिकारी होंगे।
बीडीपीओ गढ़शंकर  महकममीत सिंह ।  टावर को लगाने के लिए पंचायत से कोई मंजूरी नहीं ली गई और यह निर्माण गैरकानूनी है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई लोकसभा में पंजाब को 19 , हिमाचल को 5 और हरियाणा को मिल सकती 18 सीटें : लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा उभर रहा

चंडीगढ़ : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। महिला आरक्षण को जमीन पर उतारने की कवायद के बीच लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा...
article-image
पंजाब , समाचार

हथियारों से भरा बैग बरामद : 3 एके-47 व 6 खाली मैगजीन, 5 एमपी-5 (मिनी एके-47) व 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल व 6 खाली मैगजीन 30 बोर की 100 गोलियां और 5.56 एमएम की 100 गोलियां बैग से बरामद

फिरोजपुर : पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने फिरोजपुर से हथियारों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें हथियार और गोला-बारूद था। बीएसएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 वर्षीय बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल.. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , पंजाब के मानसा से आए थे श्रद्धालु

रोहित जसवाल : ऊना / मानसा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से रविवार पंजाब के मानसा आ रही में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली उतराई वाले रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट...
Translate »
error: Content is protected !!