लालपुरा पर कार्रवाई की मांग : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ अकाली दल के शिष्ट मंडल ने राज्य सीईओ सिबिन से की शिकायत

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के शिष्ट मंडल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह संवैधानिक पद पर तैनात है। उनकी डयूटी अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करना है, लेकिन वह अपनी डयूटी करने की बजाए बीजेपी तक सीमित हो गए हैं।  वह बीजेपी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस मामले में इकबाल सिंह लालपुरा से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही नियम के मुताबिक सारी कार्रवाई की जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल के नेता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर की अगुवाई में निर्वाचन आयोग के मुख्य अधिकारी से मिलने गए थे। इस मौके उनके साथ पार्टी के कानूनी विंग के माहिर जसप्रीत सिंह बराड़ समेत कई नेता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि इकबाल सिंह लालपुरा अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। जब भी भाजपा में कोई नेता जॉइन करता है तो वह वहां पर मौजूद रहते हैं। जब परनीत कौर बीजेपी में शामिल हुई तो उस प्रोग्राम में लालपुरा मौजूद थे। उन्होंने फोटो दिखाते हुए कहा कि वह वह विजयी चिन्ह बनाते हुए नजर आ रहे थे।
शिरोमणि अकाली दल व भाजपा में गठबंधन न होने के बाद अब दोनों के रिश्तों में खटास नजर आने लगी है। गठबंधन की बातचीत सिरे न चढ़ने के बाद यह पहला मौका है, जब शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के खिलाफ शिकायत दी है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता आप के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दे चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चोरी के अठारह मोबाईल तथा भारी मात्रा में मोबाईल असैसरी सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने तीन मोबाईल चोरों को ग्रिफतार कर उनसे कई चोरी किए हुए अठारह मोबाईल फोनो व भारी मात्री में मोबाईल असैसरी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

लाख से ज्यादा नशीली गोलियां और 5 किलो हेरोइन बरामद : 8 आरोपी दबोचे

फिरोजपुर : पंजाब सरकार की ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों और गैंगस्टरों पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने 5 अलग-अलग बड़ी...
article-image
पंजाब

राज्य युवा उत्सव युवाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी को सशक्त करने का मंच: राजेश धर्माणी

बिलासपुर में 11 जिलों के 290 प्रतिभागी अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का दिखाएंगे दमखम एएम नाथ।  बिलासपुर 02 जनवरी: युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HPU शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव : अब अंकों से नहीं, साक्षात्कार के प्रदर्शन से होगा अंतिम चयन

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शिक्षक भर्ती नीति और कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी...
Translate »
error: Content is protected !!