पंजाब में कोरोना वेक्सीन की कमी को लेकर सांसद तिवारी ने केंद्रीय सेहत मंत्री को लिखा पत्र

by
रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पंजाब में कोरोना वेक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह पत्र पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से बीती रात किए गए ट्वीट के संबंध में लिखा है, जिसमें सीएम ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी की बात कही था।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने ट्वीट में जिक्र किया गया था कि राज्य के पास 50,000 से भी कम वेक्सीन का स्टॉक पड़ा है। राज्य को 1 मई से लेकर 15 मई तक केंद्र की ओर से सिर्फ 6 लाख डोज़ का आबंटन किया गया है, जिसका मतलब 40 हजार प्रतिदिन है। सीएम ने राज्य में बड़ी संख्या में सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर केंद्रीय सेहत मंत्री से पंजाब का वेक्सीन का कोटा बढ़ाने की अपील की थी।
सांसद तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पंजाब कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे देश के अन्य हिस्सों में से एक है और ऐसे में तेजी से वैक्सीनेशन की जरूरत है। सांसद ने पब्लिक इनफॉरमेशन ब्यूरो की ओर से 4 मई को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का जिक्र किया है, जो कोरोना के टीकों के आबंटन में पक्षपात का खुलासा करती है। जिसे लेकर 18 से 43 साल के आयु वर्ग का उदाहरण लें, तो गुजरात में 1.61 लाख लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि इसके विपरीत पंजाब में सिर्फ 908 लोगों को ही कोरोना का टीका लग सका है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लोगों में लापरवाही का नतीजा नहीं, बल्कि टीकों की कमी का परिणाम है। जिस पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पक्षपात छोड़कर पंजाब को वैक्सीन में उसका उचित हिस्सा जल्द से जल्द मुहैया करवाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हथियारों की खेप बरामद

अमृतसर : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी के निकट स्थित गांव घोनेवाल से आधुनिक हथियार और भारी मात्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश के इस राज्य में जनवरी 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड – सभी तैयारियां पूरी

नई दिल्ली  – उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड...
article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
article-image
पंजाब

बीत इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दे पंजाब सरकार -अकाली-भाजपा सरकार के समय बना अस्पताल सरकारी उपेक्षा का हुआ शिकार : मानसोवाल, झोनोवाल

गढ़शंकर, 31 मई : शिरोमणि अकाली दल बीत सर्कल के प्रधान एवं पूर्व समिति सदस्य जथेदार जगदेव सिंह मानसोवाल तथा पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा झोनोवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बीत इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!