कांग्रेस नेताओं ने जेल में बंद सुखपाल सिंह खेहरा से की मुलाकात : सुखपाल सिंह खेहरा को संदेश दे दिया, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी – देवेंदर यादव

by

 पटियाला  :   पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुखपाल सिंह खेहरा से करीब 45 मिनट मुलाकात की।  इस अवसर पर जहां विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धरमसोत, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा के साथ-साथ कांग्रेस पंजाब इंचार्ज देवेंदर यादव जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से मुलाकात की।

वहीं जेल से बाहर आकर प्रेस से बात करते हुए दविंदर यादव ने कहा कि जिस दिन विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को जमानत मिली, उसी दिन उनके खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया।  यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि इस प्रकार की बात हमारे लोकतंत्र के लिए बुरी  है। हमने सुखपाल सिंह खेहरा को संदेश दे दिया है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक प्रतिशोध की भावना उजागर हो गई है। हर नेता को परेशान किया जा रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं।  पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Powercom Profitable? Then Why Sell

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.9 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has dismissed the government’s claims that Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL, commonly known as Powercom) is running in profit, calling it...
article-image
पंजाब

NCC CADETS READY FOR THE

Hoshiarpur/Jalandhar/ 15 May/Daljeet Ajnoha : The incident of the cowardly massacre of 26 tourists by terrorists in Pahalgam, Kashmir had shaken the entire India. In response to this, the government launched Operation ‘Sindoor’ with...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने के लिए पंजाब विस से लाया जाए संयुक्त प्रस्ताव : बाजवा

चंडीगढ़  :  कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की अनुशंसा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
Translate »
error: Content is protected !!