बाइक व एक्टिवा चोरी, गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दोजी पुत्र तुफैल वासी वार्ड नं 13 ने बताया कि वह अपनी बाइक पब 07 एएक्स 7436 पर करीब अढ़ाई बजे अपने बच्चों के साथ सवार होकर मंडी बोर्ड कार्यलय के पास पोस्ट ऑफिस गया था और काम करने के बाद वह जब बाहर आया तो उसका बाइक अपनी जगह पर नही था उसने बाइक को ढूढने की बहुत कोशिश की लेकिन बाइक नही मिला। दोजी ने आशंका जताई कि उसकी बाइक को चोर चोरी करके ले गए। गढ़शंकर पुलिस ने शिकायत पर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी चोरी गुरुसेवा नर्सिंग कालेज पनाम की है। शिवम पुत्र शिव कुमार वासी रायपुर सहोडा महितपुर जिला ऊना ने गढ़शंकर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुसेवा कालेज के विद्यार्थी है और वह रोजाना की तरह अपनी एक्टिवा नंबर एचपी 20 ई 4969 कालेज के बाहर खड़ी की थी और कॉलेज में छुटी के बाद उसने देखा कि एक्टिवा अपनी जगह पर नही है। उसने कहा कि एक्टिवा चोरों को पकड़कर उसकी एक्टिवा वापस दिलाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीडीपीओ शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान बुधवार को लुधियाना जिले के पखोवाल के बीडीपीओ गुरमुख सिंह को 30000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

  गढ़शंकर – गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मिड-डे वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए  डीएमएफ नेता हंस राज, सतपाल केलर, गुरमेल सिंह और मिड-डे मील नेता बलविंदर कौर लागिया, कमलजीत कौर बसियाला,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर डिप्टी स्पीकर रौड़ी माहिलपुर और हैबोवाल बीत में आम आदमी क्लीनिक का करेंगे उद्घाटन

गढ़शंकर, 22 सितंबर:    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 23 सितंबर को माहिलपुर फगवाड़ा रोड और बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी देते हुए  चरणजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!