पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा : आप सरकार का बड़ा ऐलान

by

चंडीगढ़ । पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये का सालाना कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

इसी के साथ पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां हर परिवार को 10 लाख रुपये का हेल्थ बीमा मिलेगा। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की है। इस योजना के जरिए लोग अब सरकारी और प्राइवेट दोनों ही अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा पाएंगे।

इन्हें मिलेगा 100 प्रतिशत कवर

सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए बताया कि इससे पंजाब के 65 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इस कैशलेस हेल्थ बीमा से पंजाब के लोग सरकारी और प्राइवेट दोनों ही अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करवा सकते हैं। वहीं, इस कैशलेस हेल्थ बीमा में सरकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर को भी 100 प्रतिशत का कवर मिलेगा।

कब तक लागू होगी योजना

पंजाब के लोगों को इस योजना का लाभ मुख्यमंत्री सेहत कार्ड के जरिए मिलेगा। इसी कार्ड के जरिए अस्पतालों में लोगों का इलाज पूरी तरह से कैशलेस होगा। अगले तीन महीने में यह योजना राज्य भर में लागू हो जाएगी। इस दौरान प्रशासन की तरफ से हर एक शख्स को मुख्यमंत्री सेहत कार्ड दिया जाएगा। आज का दिन 3 करोड़ पंजाबियों के लिए बेहद अहम माना जाएगा।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत, कई लोग लापता – CM लालदुहोमा ने चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

मिजोरम :  मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।...
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए ओ.टी.एस. योजना लांच

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट(ओ.टी.एस) योजना पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से शुरु की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!