बाजवा बोले -60 पार्षद थे, 33 चुनाव लड़ पा रहे, उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया – पंजाब इलेक्शन कमीशन के अधिकारी से मिले बाजवा

by

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयुक्त राज कुमार चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर चुनाव में गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उनके उम्मीदवारों के साथ मारपीट की गई। उन्हें नामांकन भी दाखिल नहीं करने दिया गया।

पटियाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ 33 उम्मीदवार ही नामांकन दाखिल कर पाए। जबकि पांच साल पहले हुए चुनाव में कांग्रेस के 60 सीटों पर पार्षद थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह हाईकोर्ट गए हैं। अब वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।  प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बातचीत में  कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को पर्चा भरने नहीं दिया गया। प्रत्याशियों के पर्चे फाड़े गए। नामांकन कार्यालय के बाहर प्रत्याशी के पिता के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले पटियाला नगर निगम में हुए चुनाव में 60-60 प्रत्याशी जीते थे, लेकिन इस बार कांग्रेस हर जगह चुनाव नहीं लड़ पा रही है।  सिर्फ 33 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। 27 के पर्चे रद्द कर दिए गए हैं। यह बहुत घटिया राजनीति है। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रत्याशियों को उनका हक दिलाकर रहेंगे।

 हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग से मिले  :  बाजवा ने कहा कि हम इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट गए हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले को चुनाव आयोग के पास भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले अपना पक्ष रखें। जबकि उनकी याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से थोड़ी देर में फैसला आने वाला है।  वहीं, यूथ कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष मोहित शाम को सुप्रीम कोर्ट के वकील से मिलने जा रहे हैं। इस तरह की धक्का-मुक्की उचित नहीं है। हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जा रहे हैं। इसी तरह देवीगढ़ और सनौर में भी एकमतता दिखाई जा रही है। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल किस तरह की राजनीति कर रहे हैं? इससे पहले पंचायत चुनाव में धक्का-मुक्की की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नामांकन पत्र वापसी के बाद बारह प्रत्याशी गढ़शंकर विधनसभा हलके से अव मैदान में

गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर में आज रमजान मुहम्मद दुारा नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद अव बारह प्रत्याशी मैदान में रह गए्र है। जिन्में भाजपा की प्रत्याशी निमिषा मेहता, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी...
article-image
पंजाब

दिखावटी घोषणाएं, डगमगाती हकीकत: दीवान ने बजट को “पिछड़ा, तबाहकारी और निराशाजनक” करार दिया

कोई रोडमैप नहीं, कोई पुनरुद्धार नहीं: केंद्रीय बजट उद्योगों के लिए बड़ा झटका – दीवान लुधियाना, 1 फरवरी: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की सांसदी पर खतरा मंडराया? …HC में लगाई सीट बचाने की गुहार

चंडीगढ़। कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया है। सांसद ने अदालत से लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी समन के...
article-image
Uncategorized , पंजाब

*स्कूल ऑफ एमिनेंस फगवाड़ा को उत्कृष्ट विद्यालय किया घोषित

प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना को कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बेस्ट स्कूल के अवार्ड से किया सम्मानित फगवाड़ा/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह ये के कुशल नेतृत्व मे...
Translate »
error: Content is protected !!