बाढ़ एवं बादल फटने को आधार मानकर 28 अप्रैल को एनएचपीसी करियां में आयोजित होगी मेगा मॉक ड्रिल

by

मेगा मॉक ड्रिल के संबंध में बहु-एजेंसी टेबलटॉप अभ्यास आयोजित

एएम नाथ। चंबा : अचानक बाढ़ एवं बादल फटने जैसी संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 28 अप्रैल को एनएचपीसी करियां स्थित चमेरा विद्युत परियोजना-2 और 3 में एक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
उक्त मेगा मॉक ड्रिल के सफल संचालन के दृष्टिगत आज एक बहु-एजेंसी टेबलटॉप अभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन से संबंधित योजनाओं एवं रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
मेगा मॉक ड्रिल के दौरान अचानक बाढ़ एवं बादल फटने की स्थिति को आधार मानते हुए जिला चंबा के करियां क्षेत्र में रावी नदी के किनारे जलस्तर में अचानक वृद्धि, राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर स्थित रजेरा क्षेत्र में भारी भूस्खलन तथा हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के विद्युत केंद्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने जैसी संभावित परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
इस बहु-एजेंसी टेबलटॉप अभ्यास में जिला प्रशासन, चमेरा विद्युत परियोजना-2 एवं 3, राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग तथा गृह रक्षक दल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान महाप्रबंधक चमेरा पावर स्टेशन-2 पंकज कुमार सिंह, परियोजना प्रमुख विद्युत, अजय श्रीवास्तव चमेरा पावर स्टेशन-2 व परियोजना प्रमुख विद्युत टीकेश्वर प्रसाद चमेरा पावर स्टेशन-3 सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआरए प्रावधानों के अन्तर्गत सड़कों के नियमितीकरण के लिए समीक्षा याचिका दायर करेगा वन विभागः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 का उल्लंघन करके निर्मित सड़कों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 मई, 2025 से पहले न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों  के भीतर  ज़िला दंडाधिकारी को देनी होगी सूचना : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं प्रिंटर्स : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा , 21 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा  कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए  प्रकाशित किए जाने वाले सभी पंपलेट, हैंड बिल,  पोस्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में बोले CM-“बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक

चुनाव देखकर नहीं दी 1500 रुपये पेंशन और ओल्ड पेंशन स्कीम एएम नाथ। नालागढ़ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके...
Translate »
error: Content is protected !!