बाढ़ संबंधी सूचनाएं देने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बनाए गए हैं कंट्रोल रुम: डिप्टी कमिश्नर

by

सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे के लिए हैं कार्यरत
होशियारपुर, 09 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जो कि सातों दिन 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रुम जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कार्यालय डिप्टी कमिश्नर, कमरा नंबर 138 में बनाया गया है और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जिसमें तहसील होशियारपुर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय होशियारपुर में बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 01882-244175, तहसील गढ़शंकर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय गढ़शंकर में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01884-282026, तहसील दसूहा का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय दसूहा में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-506268 व तहसील मुकेरियां कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय मुकेरियां में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-244310 है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में बरसातों के दौरान बाढ़ की कोई सूचना मिलती है तो वे स्थापित किए गए इन कंट्रोल रुमों पर इसकी सूचना तुरंत दें। इसके अलावा बाढ़ संबंधी कोई सूचना लेनी हो तब भी उक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेतों में मिले युवक के शव का मामला : अज्ञात व्यक्तियों के साथ नशा करने और उनकी लापरवाही से गुरप्रीत की मौत होने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर के खेतों में मंगलवार को मिले युवक गुरप्रीत के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की माता के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के साथ नशा करने और उनकी लापरवाही...
article-image
पंजाब

शेरे पंजाब किसान यूनियन कल बिजली सप्लाई की आपूर्ति की भारी कमी के खिलाफ बंगा चौंक पर रोष प्रदर्शन करेगी

गढ़शंकर।  शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा बिजली सप्लाई की आपूर्ति की भारी कमी के खिलाफ कल एक जुलाई को 10 वजे बंगा चौंक पर रोष प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी शेरे पंजाब किसान यूनियन के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय नाबालिग के बैग से चिट्टा बरामद…एचआरटीसी बस से 130 ग्राम हेरोइन बरामद : पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

एएम नाथ। कांगड़ा : जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में 75 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 24 विभागों में निकले पद; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़/ बिलासपुर , 4 जून 2026:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 24 विभिन्न विभागों में 75...
Translate »
error: Content is protected !!