बातल विद्यालय में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

by

योगेश चौहान । अर्की। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बातल में विद्यार्थियों के दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन द डेंटल होम क्लीनिक, अर्की की ओर से डॉ. शालिनी चंदेल एवं बबीता शर्मा के सहयोग से किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई तथा उन्हें दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार अपनाने और दंत रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समय-समय पर दंत परीक्षण करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विद्यालय के मुख्याध्यापक तेजेन्द्र ने शिविर के आयोजन के लिए डॉ. शालिनी चंदेल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से दांतों की नियमित देखभाल करने तथा चिकित्सकों के सुझावों का पालन करने का आह्वान किया।
शिविर में विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलने से पहले लिखे 12 पेज, 8 करोड़ की ठगी और मानसिक प्रताड़ना: Ex IPS अमर चहल की खुदकुशी की कोशिश का सच

पटियाला : पटियाला में एक सनसनीखेज घटना हुई। पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटनास्थल से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से जल्द उभरेगा हिमाचल, विकास को मिलेगी गति: बाली

सीएम के कुशल प्रबंधन में राहत और पुनर्वास कार्यों में दिखाई तत्परता ,नियमित तौर पर हो रही मॉनिटरिंग, नीति आयोग ने की सराहना धर्मशाला, 24 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीन के लिए 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी

कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण 28 अप्रैल से हुआ आरंभ ऊना – 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुल गया है। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम समाचार ऐप…..हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप

हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप है जो कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस ऐप में प्रदेश सरकार के सभी विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग,...
Translate »
error: Content is protected !!