बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by

लुधियाना :       मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार किया। मान ने जगराओं में एक बड़ा रोड शो निकाला और लोगों से इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताने की अपील की। रोड शो में पहुंचे लोगों ने आम आदमी पार्टी की 13-0 से जीत के लिए बुलंद आवाज में नारे लगाए और कहाइस बार पंजाब बनेगा हीरो, 13-0। रोड शो में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्ट और कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग के खिलाफ भी लोगों ने नारे लगाए। लोगों ने कहा – बिट्ट ते राजा गप्पी, जितेगा साडा पप्पी। मुख्यमंत्री मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पंजाब का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसे लोग ‘भाई जी’ कहकर बुलाते हैं। वहीं पहले वाले मुख्यमंत्री को लोग ‘काका जी’ और ‘राजा साहब’ जैसे बड़े-बड़े शब्द कहकर बुलाते थे।

मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी को 13-0 से जीता दें। हमारे सभी सांसद संसद में पंजाब के हकों के लिए आवाज उठाएंगे और पंजाब का एक-एक पैसा केंद्र से वसूल कर लाएंगे और पंजाब को फिर से हम सोने की चिड़ियां बनाएंगे। भाषण के दौरान मान ने सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए कहा कि बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ फूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, दुनिया का पहला स्कूल, जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बाहर निकालने के बाद हम दोगुनी ऊर्जा के साथ प्रचार करेंगे और अपनी सभी सीट जीतेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

संजीव गौतम DEO (Elementary) ने गढ़शंकर के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

गढ़शंकर, 31 जुलाई : जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कालेवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लल्लियां और बीपीईओ कार्यालय गढ़शंकर-1 का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
article-image
पंजाब

9010 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 7573 का हुआ मौके पर निपटारा- 1801 शिकायतों में से 1757 मौके पर की गई हल

कैंपों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोटर फार्म भी किए जा रहे हैं प्राप्त होशियारपुर, 12 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’...
article-image
पंजाब

सर्ब समाज समरसता समिति पंजाब द्वारा आयोजित ज्योति वितरण कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर ठाकुर द्वारा ने की शामुलियत : सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध श्री रामलीला बासोवाल कॉलोनी, गंगुवाल में 15 अक्टूबर से शुरू होगी

अखण्ड ज्योति प्राप्त कर भगवान वाल्मिकी श्री राम तीर्थ की यात्रा एवं वापसी श्री आनंदपुर साहिब,14 अक्टूबर (कंवल जोत सिंह) : श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के गांवों की सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!