एस.डी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा 

by
गढ़शंकर, 5 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये आठवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा। जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती वंदना राणा ने बताया कि स्कूल की छात्रा महकप्रीत कौर ने 95 फ़ीसदी अंकों  से प्रथम,  यासमीन ने 94.16 फ़ीसदी अंकों से द्वितीय तथा यासमीन कौर ने 90.66 फीसदी अंकों से तृतीय स्थान हासिल किया। इस परिणाम के लिए स्कूल की प्रबंधक कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश कृपाल, मैनेजर सोमनाथ ओहरी, स्कूल प्रिंसिपल वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी प्रियजोत कौर ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव

होशियारपुर, 1 अक्तूबरः   अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है। मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि...
article-image
पंजाब

धार्मिक स्थल पर विभिन्न तरह के पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया …पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और उसे स्वच्छ रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए : संत नरेश गिर

पेड़ लगाने से हम प्राकृतिक आपदाओं से खुद को बचा सकते हैं और मानव जीवन भी सुरक्षित रहता है / संत नरेश गिर होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर ज़िले के गाँव नंगल खूगा...
article-image
पंजाब

आप, भाजपा और अकाली दल को एक दिन में लगे झटके : झाड़ू को छोड़ जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल : ब्रिगेडियर राजकुमार अकाली दल को छोड़ और पूर्व विधायक सुखपाल नन्नू भाजपा को छोड़ आप में हुए शामिल

जालंधर : जालंधर कैंट से पूर्व अकाली विधायक और आप नेता जगबीर सिंह बराड़ ने अब झाड़ू को छोड़कर भगवा धारण कर लिया है। उन्होंने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में...
Translate »
error: Content is protected !!