बाप के साथ मायके जा रही बेटी को बाइक सवार लूटेरों ने लूटा

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव हैबोवाल व कहनपुर खूही के पास बाइक पर सवार होकर अपने सुसराल से पिता के साथ मायके जा रही बेटी से तीन लूटेरों ने सोने के गहने व नगद राशि लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही बीनेवाल चौकी प्रभारी ने जांच शुरू कर दी थी।
धर्मचंद पुत्र तुलसीराम वासी झंडिया नूरपुर बेदी जिला रोपड़ ने बताया कि उसकी बेटी गांव मेहंदवाणी गढ़शंकर में रहती है। वह बुधवार को उसे साथ लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तो इस दौरान जब वह हैबोवाल गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनके सामने आकर रास्ता रोक दिया और चाकू की नोक पर उसकी बेटी के कानों में पहने सोने के गहने, मोबाइल फोन व सात सौ रुपये छीनकर काहनपुर खूही की और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि लूटेरे जाते समय उनके बाइक की चाबी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही बीनेवाल चौकी प्रभारी लखबीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने का कोई अधिकार नहीं; ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठा, इसलिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जाए : मनीष तिवारी

चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए बनाई जाने वाली समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और देश के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाए चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने...
article-image
पंजाब

वोट चोरी के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र का कत्ल किया: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 24 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वोट की चोरी के जरिए लोकतंत्र का कत्ल करने वाली भाजपा को निशाने पर लिया है। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शिवालिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से...
Translate »
error: Content is protected !!