बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना करीब 500 मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ

by

होशियारपुर 26 अप्रैल  : वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के महत्वपूर्ण सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस मौके पूर्व सांसद व कालेज के चेयरमैन अविनाश खन्ना ने कहा कि वे इस कैम्प का आयोजन कैंसर जैसी नामुराद बिमारी की रोकथाम तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु किया गया जिसमें कैम्प में चैकअप करवाने आये करीब 500 मरीजों का मुफ्त चैकअप किया गया और उन्हें कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक भी किया गया। खन्ना ने कहा की कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसकी रोकथाम है। खन्ना ने बताया कि इस कैम्प में जहाँ वर्धमान यर्न्स एंड थ्रेड्स का भरपूर योगदान रहा वही जयपुर से डॉ. पंकज और उनकी समूह टीम, वर्ल्ड कैंसर केयर से डॉ. ढिल्लों द्वारा करीब 150 अन्य बीमारियों से सम्बंधित टेस्ट किये और मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गयीं और चश्में भी लगाए गए। इस मौके वर्धमान यर्न्स एंड थ्रेड्स की तरफ से प्रदीप डडवाल, ऐश मरवाहा, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के समूह सदस्यों सहित बाबा औगढ़ कालेज की प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

GMADA पर ED का शिकंजा: तीनों फ्लोर सील, अफसरों के मोबाइल जब्त; 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मोहाली । ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने कार्यालय पहुंचते ही तीनों फ्लोर सील कर दिए, जहां वरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, भाषण शुरू करते ही गूंजे ‘बंद करो’ के नारे : 16 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और प्रकाश राज भी रहे मौजूद; 23 अक्टूबर से ‘पीपुल्स अगेंस्ट SIR’ अभियान शुरू करने की घोषणा नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध तेज करने...
article-image
पंजाब

अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची...
Translate »
error: Content is protected !!