बाबा तरसेम सिंह मर्डर : 2 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

उत्तराखंड के प्रसिद्ध गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में 28 मार्च 2024 को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाला दूसरा हत्यारा सरबजीत सिंह तब से ही फरार चल रहा था।

सरबजीत सिंह पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हालांकि इस बीच फरार आरोपी की लोकेशन पंजाब के तरनतारन में मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके जब ला रही थी, तो काशीपुर पहुंचने पर पुलिस की वाहन का टायर फट गया। इस दौरान सरबजीत ने एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और फरार हो गया।

सरबजीत के पैर में लगी गोली

इसके बाद पुलिस ने काशीपुर में उसका एनकाउंटर किया, जिसमें सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस आरोपी को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज कराया गया और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने रुढ़की में बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ में मार गिराया था, जिसका वीडियो भी पुलिस ने जारी किया था।

कैसे घटी पूरी घटना?

दरअसल तरनतारन में सरबजीत सिंह के छिपे होने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस ने सरबजीत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब उसे लेकर पुलिस आ रही थी, इसी दौरान काशीपुर में एक सड़क दुर्घटना में पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसके बाद मौका पाकर सरबजीत सिंह ने पुलिस की बंदूक छीन ली और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस ने सरबजीत सिंह को सरेंडर करने को कहा, लेकिन सरबजीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो सरबजीत सिंह पुलिस की गोली का शिकार हो गया। सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लगी है और फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल से गठबंधन की अटकलों को किया खारिज : सतीश पूनिया

2027 से पहले बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के नए प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित ? प्रतिभा की जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री का नाम आगे भेजा ! कंगना के खिलाफ युवा वोटर्स पर कांग्रेस का फोकस ….

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की...
article-image
पंजाब

कानून लागू करने वाले खुद जज और जल्लाद बनें, यह स्वीकार्य नहीं : पंजाब सरकार को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश – 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर का मामला

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक की मां को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...
पंजाब

धोखाधड़ी करने तथा धमकीयां देने के मामले में भाई बहन नामजद

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सगाई कर शादी से मना करने पर एक भाई बहन पर धोखाधड़ी स्मेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को 08 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!