प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी, विधायक सुखविंदर कोटली और पंकज किरपाल एडवोकेट खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल पर हुए नतमसक

by

गढ़शंकर ।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने सतगुरु श्री रविदास महाराज की धरती श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका। खुरालगढ़ साहिब पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बाबा डॉ. केवल सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति द्वारा रविंदर दलवी, सुखविंदर कोटली और पंकज किरपाल एडवोकेट का से स्वागत किया गया। इस अवसर पर रविंदर दलवी ने कहा कि रविदास महाराज जी की ऐतिहासिक धरती श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेककर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। उन्होंने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब में उनका माथा टेकना केवल श्रद्धा का केंद्र है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. केवल सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति ने रविंदर दलवी को स्मृति चिन्ह और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक सुखविंदर कोटली, एडवोकेट पंकज किरपाल, यूथ कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल, अमन सिंगला, हरदीप सिंह किंगरा, बलविंदर सिंह बिट्टू और जैलदार दविंदर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चौधरी जीत राम रोशन लाल, दीपक कुमार राजू आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैलगरी : घर में मिले पंजाबी जोड़े के शव, पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

कनाडा के कैलगरी से दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाबी मूल के एक युवा जोड़े के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. मृतकों की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी...
article-image
पंजाब

नारायण चौड़ा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

अमृतसर। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हाल ही में जानलेवा हमला करने वाले आतंकवादी करतूतों में शामिल रहने के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को स्थानीय अदालत ने गुरुवार को तीन दिन...
article-image
पंजाब

त्यौहारों के मद्देनजर मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान और होगा तेज

दुकानदारों व मैन्यूफैक्चरर को बनती लाईसेंस कैटागिरी में फीस जमा करवाने की अपील की होशियारपुर, 21 सितंबर: जिला स्वास्थ्य अ िधकारी डा. लखवी सिंह ने पिपलांवाला व सिंगड़ीवाला में दुकानदारों व मैन्यूफैक्चररों के यहां...
article-image
पंजाब

सिन्धु कुमार महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल खड़का के 38 वर्ष की निरंतर सेवा के उपरांत सेवा निवृत हुए

विदाई पार्टी के अवसर पर जवानों, उनके परिवार एवं नवआरक्षकों के साथ बड़ा खाना का आयोजन किया गया । होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का के...
Translate »
error: Content is protected !!