बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर पर साधा निशाना : बताया ‘धूर्त और पाखंडी’, कथावाचकों को भी सुनाई खरी-खरी

by
राम और कृष्ण की तुलना पर बढ़ा विवाद, रामदेव बोले- सनातन के नाम पर ढोंग और आडंबर बर्दाश्त नहीं; देवी-देवताओं की मर्यादा का रखें ध्यान

नई दिल्ली। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर शुरू हुआ विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में योगगुरु बाबा रामदेव ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबा बागेश्वर और कुछ कथावाचकों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें धूर्त और पाखंडी तक कह दिया। रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म और सनातन के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तथा धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल भीड़ जुटाने के लिए कर रहे हैं।

‘न वेद पढ़े, न रामायण-महाभारत का ज्ञान’

बाबा रामदेव ने कथावाचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन और उपनिषदों का अध्ययन किया है। उन्हें रामायण, महाभारत, संविधान और लोकतंत्र की भी समझ नहीं है, लेकिन वे मंचों पर खड़े होकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा का दावा करने वाले पहले अपने ज्ञान और आचरण पर ध्यान दें।

भूत-प्रेत के नाम पर लोगों को ठगने का लगाया आरोप

रामदेव ने कथाओं और धार्मिक आयोजनों में भूत-प्रेत बाधा के नाम पर किए जाने वाले कथित चमत्कारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नाटक और दिखावे के जरिए लोगों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि थोड़े बाल फैलाकर और पानी छिड़ककर भूत-प्रेत बाधा दूर करने का दावा किया जाता है। धर्म के नाम पर इस तरह का ढोंग और पाखंड नहीं होना चाहिए।

राम-कृष्ण की तुलना पर जताई नाराजगी

भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर रामदेव ने कहा कि देवी-देवताओं के बीच तुलना करना और उनके स्वरूप का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान राम को महान और श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने जैसी टिप्पणियां धार्मिक मर्यादा के खिलाफ हैं। उनके अनुसार, पहले माफी मांगना, फिर बांके बिहारी के दर्शन करना और उसके बाद दोबारा उसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। हर बात की एक मर्यादा और प्रोटोकॉल होता है तथा मजाक में भी आराध्य देवताओं का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

रामदेव ने कहा कि जब समझाने से बात नहीं बनती तो मंच से अपनी बात रखनी पड़ती है। सनातन के नाम पर ढोंग, आडंबर और पाखंड करने वालों को लेकर समाज को जागरूक होना चाहिए।

क्या है राम-कृष्ण की तुलना से जुड़ा पूरा विवाद

दरअसल, एक कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि राम सीधे हैं, जबकि कृष्ण टेढ़े-मेढ़े खड़े होते हैं। उनके इस बयान पर कई राजनीतिक नेताओं ने आपत्ति जताई थी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद मामला राजनीतिक और धार्मिक बहस का विषय बन गया।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा आयोजित हुई, जिसके आयोजक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया थे। राजा भैया उन्हें अपनी कार में बैठाकर प्रयागराज से कुंडा लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उनके बयान ‘जिसकी औकात है, रोक ले’ ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बटोरी।

कथा के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं तो मथुरा-वृंदावन आएं। अब बाबा रामदेव की तीखी टिप्पणी के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरें जाएंगे 9 पद

ऊना 17 नवंबर: पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए कांस्टेबल के 9 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक बाहर खड़े रहते और मित्र योजनाएं बनाकर सरकार चला रहे : विधायकों नहीं मित्रों के सहयोग से चल रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

देश में सिर्फ़ एक मोदी नाम की गारंटी सत्ता का प्रयोग जनहित के लिए होता है, विधायकों को दबाने के लिए नहीं , चार सांसद और नौ विधायक इस बार के चुनाव में जीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश में तेजी लाने का मामला केंद्र के समक्ष उठाएगी सरकार, परिवार से मिले CM सुक्खू

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 सितंबर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से...
article-image
पंजाब

11 गांवों के लोगों की शिकायतें : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुविधा कैंप में शिरकत कर डिप्टी कमिश्नर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुनी

होशियारपुर, 16 फरवरी: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘पंजाब सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आज...
Translate »
error: Content is protected !!