बारिश व बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल- DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ।  मंडी, 30 दिसंबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताय़ा कि मंडी जिला में बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किय़ा गया है।
उन्होंने कहा कि मंडी जिला में पिछले दो से तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात तथा निचले इलाकों में बारिश हुई है। इससे कुछेक क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि से सड़कें बंद होने कारण यातायात बाधित हुआ है। इनमें से अधिकांश को फिर से बहाल कर दिया गया है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार लोक निर्माण विभाग के सिराज, थलौट व सदर मंडी मंडल में ही एक-एक सड़क मार्ग बाधित है। उन्होंने कहा कि जिला में बारिश व बर्फबारी से पिछले चौबीस घंटों में लोक निर्माण विभाग को लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है। हालांकि अक्तूबर से अभी तक लोक निर्माण विभाग को करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 10 स्थानों में विद्युत ट्रांसफार्मर अथवा बिजली आपूर्ति की लाईन में खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति में बाधा आई है। इन सभी क्षेत्रों में बिजली बोर्ड के माध्यम से आपूर्ति बहाल करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सर्दियों के मौसम में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत सभी लाइन डिपार्टमेंट अलर्ट पर हैं। विशेषतौर पर भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य कर रहा है। उपमंडल स्तर पर भी नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर मौसम संबंधी चेतावनी एवं परामर्श भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि खराब मौसम की स्थिति में आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बारिश इत्यादि के दौरान विशेषतौर पर भूस्खलन संभावित सड़कों पर सफर से परहेज करें। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू करने सहित विभिन्न बहाली कार्यों में संलग्न कर्मचारियों को सहयोग करें और समय-समय पर जारी परामर्श व निर्देशों का भी अनुपालन करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों से जुड़े भूमि विवादों को स्थानीय निवासियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिल बैठकर हल करें अधिकारी : विक्रमादित्य सिंह 

चंबा में लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा लोक निर्माण मंडल डलहौजी से संबंधित कार्यों व योजनाओं वारे की समीक्षा एएम नाथ।...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कृष्ण भक्ति में रंगा कोटला कलां : जन्माष्टमी पर कोटला कलां में उमड़ा आस्था का सैलाब, अग्निहोत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद

भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; बोले—आध्यात्मिकता और संस्कारों से समाज को नई दिशा दे रहे बाबा बाल जी महाराज रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बार-बार बादल फटने की जांच शुरू : दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने राजस्व सचिव के साथ की मीटिंग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के साथ शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में दिखी ‘पहाड़ी शिष्टाचार’ की मिसाल : सियासी मतभेदों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी

विक्रमादित्य सिंह ने सरवीन चौधरी के पारिवारिक समारोह में बढ़ाया मान एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अक्सर तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं...
Translate »
error: Content is protected !!